बेरोजगारों के लिए बहुत अच्छी खबर, LIC में आठ हजार पदों के लिए वैकेंसी, ऐसे करें आवेदन

बेरोजगारों के लिए अच्छी खबर है। लाइफ इंश्योंरेंस कॉपरेशन ऑफ इंडिया यानि LIC में आठ हजार पदों के लिए वैकेंसी निकाली है। ये भर्तियां असिस्टेंट और क्लर्क स्तर पर होगी।

इन पदों पर आवेदन के लिए आखिरी तारीख 1 अक्टूबर है। LIC ये भर्तियां देशभर में करेगी। असिस्टें परीक्षा का पैटर्न काफी हद तक बैंक क्लर्क और पीओ की परीक्षा की तरह होगा। जिसने भी ग्रेजुएशन किया है, वो इस पद के लिए आवेदन कर सकता है।

ऐसा होगा परीक्षा का पैटर्न

LIC Assistant selection ऑनलाइन परीक्षा के आधार पर होगा। इसमें दो एग्जाम होंगे। प्री एग्जाम और मेन अग्जाम होगा। दोनों ही पीक्षाएं ऑनलाइन होंगी। LIC Assistant Exam इस साल 21 अक्‍टूबर और 22 अक्‍टूबर को होगा। दोनों ही परीक्षाओं के बाद इंरव्यू होगा और उसके आधार पर ही उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। मुख्य परीक्षा में सफल कैंडीडेट्स को क्षेत्रीय भाषा के टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। लोकल लैंग्वेज का टेस्ट क्वालिफाइंग होगा, इसके अंक नहीं जोड़े जाएंगे। इसके साथ ही प्रारंभिक परीक्षा के अंक भी सिर्फ क्‍वालिफाइंग होंगे, ये मेरिट लिस्ट में शामिल नहीं होंगे। मेन एग्जाम और इंटरव्‍यू के मार्क्स के आधार पर ही मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।

प्रारंभिग परीक्षा में 100 सवाल पूछे जाएंगे और ये 100 अंक का होगा। प्रारंभिग परीक्षा लिए 60 मिनट का वक्त दिया जाएगा। टेस्ट पेपर तीन भागों में होगा। पहले में हिंदी और इंग्लिश के 30 सवाल होंगे। दूसरे में न्यूमेरिकल एबिलिटी के 35 और तीसरे भाग में रीजनिंग के 35 सवाल होंगे। सवाल का जवाब देते वक्त सावधानी बरतनी होगी, क्योंकि इसमें निगेटिव मार्किंग भी होगी। गलत उत्तर के लिए .25 अंक काटे जाएंगे। प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को मुख्य एग्जाम देना होगा।

मुख्य परीक्षा 200 अंकों की होगी। मुख्य परीक्षा में 200 Multiple choice के सवाल होंगे। इसको पूरा करने के लिए ढाई घंटे का वक्त मिलेगा। प्रश्नपत्र में चार भागों में होगा। पहले में जनरल/फाइनेंशियल अवेयरनेस के 50 प्रश्न होंगे। जबकि दूसरे भाग में जनरल इंग्लिश के 40 सवाल पूछे जाएंगे। तीसरे में क्वांटिटिव एप्टीट्यूड के 50 प्रश्न होंगे। चौथे भाग में रीजनिंग एबिलिटी और कंप्यूटर एप्टीट्यूट के 60 प्रश्न होंगे। इसमें भी निगेटिव मार्किंग होगी।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड मौसम अपडेट: 11 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, आज कहां-कहां होगी बारिश?

उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…

4 weeks ago

अंकिता भंडारी को न्याय की मांग पर दिल्ली में बवाल, माता-पिता हिरासत में, दुष्यंत गौतम को 24 घंटे का अल्टीमेटम

अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…

4 weeks ago

दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं का हक़: ‘रिक्लेम द नाइट’ वॉक में उमड़े नागरिक

9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…

1 month ago

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

4 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

4 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

4 months ago

This website uses cookies.