वीडियो: रिपोर्टिंग के दौरान शख्स ने महिला पत्रकार को KISS किया, फिर ये हुआ

अमेरिका के महिला पत्रकार का एक वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें लाइव रिपोर्टिंग के दौरान उसे एक शख्स ने KISS किया है। महिला WAVE3 न्यूज चैनल की पत्रकार है।

वो लुईसविले में एक इवेंट की रिपोर्टिंग कर रही थी। इस दौरान एक शख्स आता है। पहले तो वो थोड़ी देर देखता है मुस्कुराता है, फिर कैमरे से बाहर चला जाता है। थोड़ी देर बाद वो फिर आता है और महिला पत्रकार को किस कर लेता है। लड़के की इस हरकत के बाद महिला पत्रकार असहज हो जाती है, लेकिन उसने फौरने ही खुद को संभाला और रिपोर्टिंग जारी रखी।

महिला पत्रकार का नाम सारा है और उसने KISS करने वाले शख्स के खिलाफ यौन उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है। पत्रकार ने घटना की निंदा करते हुए ट्विटर पर लिखा, ”3 सेकंड का फेम मिल गया आपको। क्या होता अगर आप मुझे टच ही नहीं करते। धन्यवाद।”  जो क्लिप वायरल हो रही है उसमें सुना जा सकता है कि किस करने वाले शख्स को सारा पलट कर कहती है कि येह ठीक नहीं है।

महिला पत्रकार को किस करने वाले शख्स का नाम एरिक गुडमैन है। उसने खुद के खिलाफ यौन उत्पीड़न का केस दर्ज होने के बाद रिपोर्टर को माफीनामा भेजा है। माफीनामें में उसने लिखा, ”जहां आप रिपोर्टिंग कर रही थीं, उस वक्त मैं वहीं से बैचलर पार्टी करके निकला था। मैंने मजे के लिए ऐसा किया। लेकिन ये बिलकुल ठीक नहीं था। मैंने बीच जॉब में आपको परेशान किया। उसके लिए मैं दिल से माफी मांगता हूं।”

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.