Categories: IndiaNews

विवादित बयान पर बुरे फंसे आजम खान, चुनाव आयोग ने 72 घंटे तक चुनाव प्रचार पर लगाई रोक

यूपी के रामपुर से बीजेपी उम्मीदवार जया प्रदा को लेकर कथित तौर पर विवादित बयान देने के मामले में चुनाव आयोग ने आजम खान के खिलाफ कार्रवाई की है।

चुनाव आयोग ने समाजवादी पार्टी  के नेता आजम खान पर 72 घंटे लिए चुनाव प्रचार करने पर रोक लगा दी है। उन पर यह रोक मंगलवार सुबह 10 बजे से लागू होगा। आजम खान ने कथित तौर पर जया प्रदा को लेकर विवादित बयान दिया था। उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था, “जो लोग 17 साल में उन्हें नहीं समझ पाए, मैं 17 दिन के अंदर समझ गया था कि उनके अंडरवियर के नीचे खाकी है।”

आजम खान की बदजुबानी का सिलसिला कथित तौर पर जया प्रदा तक ही नहीं थमा। उन्होंने मीडिया कर्मियों से भी बदजुबानी की है। कथित तौर पर बीजेपी उम्मीदवार जया प्रदा को लेकर अभद्र टिप्पणी के बाद मध्य प्रदेश के विदिशा में जब आजम खान से मीडिया कर्मियों ने पूछा कि आप अपने बयान पर क्या कहेंगे तो आजम खान ने मीडिया कर्मियों से कहा, “यहां आपके वालिद की मौत में आया था।”

आजम खान ने मीडिया कर्मियों को उर्दू में जवाब दिया। कुछ लोग आजम की जुबान को सीधे तौर पर नहीं समझ पाए। अगर आजम खान के बयान का सीधा मतलब निकाला जाए तो उन्होंने मीडिया कर्मियों से कहा, “तुम लोगों के पिता के पिता की मौत गई थी, उसी में शामिल होने के लिए मैं यहां आया था” आजम खान विदिशा में पूर्व राज्यसभा सदस्य मुनौव्वर सलीम के जनाजे में शामिल होने के लिए पहुंचे थे।

आजम खान के बयान को राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी गंभीरता से लिया है। आयोग ने इस संबंध में आजम खान को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। उधर इस मामले में रामपुर में आजम खान के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में FIR दर्ज की गई है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

4 days ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

4 days ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

5 days ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

6 days ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

6 days ago

लखनऊ में भीषण सड़क हादसा, 7 की मौत, 40 घायल पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलटी बिहार जा रही बस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…

1 week ago

This website uses cookies.