पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने पाकिस्तान का न्योता ठुकरा दिया है

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने पाकिस्तान का करतारपुर आने का न्योता ठुकराया दिय है। पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने साफ किया कि 9 नवंबर को करतारपुर कॉरिडोर ओपनिंग कार्यक्रम में शामिल होने वो और मनमोहन सिंह नहीं जा रहे हैं।  

इसके साथ ही अमरिंदर सिंह ने बताया कि पार्टी प्रतिनिधिमंडल के लोग 30 अक्टूबर से 3 नवंबर के बीच विदेश मंत्रालय से मंजूरी मिलने के बाद ही प्रार्थना के लिए वहां जाएंगे।

आपको बता दें कि पहले ये खबर आई थी कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने पाकिस्तान का न्योता स्वीकार कर लिया है और करतापुर कॉरिडोर के कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। गौरतलब है कि 9 नवंबर को पंजाब से करतारपुर साहिब के लिए सिख श्रद्धालुओं का एक जत्था रवाना होगा। जिसकी अगुवाई सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह करेंगे।

हालांकि मनमोहन सिंह 9 नवंबर को सुल्तानपुर लोधी में आयोजित गुरुनानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व में शामिल होंगे। उनके साथ ही राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इसमें शामिल होंगे। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने गुरुवार को सभी के निवास स्थान पर जाकर उन्हें कार्यक्रम का निमंत्रण दिया।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.