पाकिस्तान का अरबों का सपना टूट गया, भारत को मिलेंगे 3.1 अरब रुपये

भारत के खिलाफ लगातार साजिशें रचने और भारत को बदनाम करने की कोशिशों में अपनी बेइज्जती करवा रहा पाकिस्तान की एक बार फिर बेइज्जती हो गई है। इस बार लंदन के रॉयल कोर्ट में पाकिस्तान की बेइज्जती हुई है।

हैदराबाद के निजाम के फंड को लेकर दशकों से चल रहे मामले में ब्रिटेन की एक हाई कोर्ट ने भारत के पक्ष में फैसला सुनाया है। 70 साल से चल रहे इस केस में पाकिस्तान को झटका देते हुए अदालत ने कहा कि इसर रकम पर भारत और निजाम के उत्तराधिकारियों का हक है।

क्या है मामला?

लंदन के नैटवेस्ट बैंक में हैदराबाद के निजाम की अरबों की संपत्ति जमा है। सालों से पाकिस्तान इस पर नजरें गड़ाए बैठा था। पाकिस्तान इस संपत्ति पर अपना हक जताता था, लेकिन रॉयल कोर्ट ने इस संपत्ति के असली मालिक यानी हैदराबाद के निजाम के वंशज और भारत के पक्ष में फैसला दिया है। बैंक में जमा 3.1 अरब रुपये की संपत्ति के लिए विवाद चल रहा था।

दरअसल साल 1948 में ‘ऑपरेशन पोलो’ के तहत हैदराबाद का भारत में विलय किया गया था। इसी वक्त निजाम के वित्त मंत्री नवाब मोईन नवाज जंग ने करीब 9 करोड़ रुपये ब्रिटेन में पाकिस्तान के उच्चायुक्त हबीब इब्राहिम रहीमतुल्ला के खाते में भेज दिएये पैसे अब 35 गुना बढ़कर 3.1 अरब रुपये हो चुके हैं। इस पैसे पर पाकिस्तान हमेशा से अपना हक जताता आया है।

इस पैसे पर भारत का समर्थन करने वाले निजाम के वंशज प्रिंस मुकर्रम जाह और उनके छोटे भाई मुफ्फखम जाह दावा करते हैं। कोर्ट में सुनवाई के दौरान भारत का समर्थन करने वाले निजाम के परिवार ने दलील दी कि ये पैसा ‘ऑपरेशन पोलो’ के दौरान सुरक्षित रखने के लिए भेजा गया था, लेकिन पाकिस्तान ने तर्क दिया कि हैदराबाद के भारत में विलय के दौरान पाकिस्तान ने निजाम की काफी मदद की थी, इसके बदले ये पैसे दिए गए थे। बाद में पाकिस्तान ने ये भी तर्क दिया था कि उसने हैदराबाद को हथियारों की सप्लाई की थी। इसके बदले में ये रुपये उसे दिए गए थे. लेकिन इसको लेकर पाकिस्तान कोई सबूत नहीं दे सका था।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.