Categories: IndiaIndia NewsNews

‘जी’ के जंजाल में बुरे फंस गए राहुल गांधी, कोर्ट के लगाने पड़ेंगे चक्कर !

राहुल गांधी के खिलाफ मुजफ्फरपुर की सीजेएम कोर्ट में याचिका दायर की गई है । कोर्ट ने याचिका को स्वीकार कर लिया है अब अगली सुनवाई 16 मार्च तय की गई है।

मोदी सरकार पर निशाना साधते-साधते आतंकी मसूद अजहर के आगे जी लगाकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी बुरे फंस गए हैं। एक तरफ विरोधी उन पर लगातार हमले कर रहे हैं, दूसरी तरफ सियासत की ये लड़ाई अब कोर्ट तक पहुंच गई है। राहुल गांधी के खिलाफ मुजफ्फरपुर की सीजेएम कोर्ट में याचिका दायर की गई है । कोर्ट ने याचिका को स्वीकार कर लिया है और सुनवाई 16 मार्च तय की गई है। इसके साथ ही राहुल गांधी को पीएम मोदी को ‘चौकीदार चोर है’ का नारा लगवाना भी महंगा पड़ गया है। मंगलवार को पीएम मोदी गढ़ में भी एक रैली के दौरान उन्होंने ये नारा लगवाया था। जिससे चौकीदार यूनियन नाराज है। महाराष्ट्र राज्य सुरक्षा रक्षक यूनियन ने पुलिस को शिकायत देकर कहा कि ये पूरे चौकीदारों का अपमान है लिहाजा उनके खिलाफ केस दर्ज किया जाना चाहिए।

‘जी’ का क्या है पूरा मामला?
दो दिन पहले दिल्ली में एक कार्यक्रम में राहुल गांधी बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने पुलवामा हमले का जिक्र किया और कहा कि जो आतंकी पुलवामा हमले के लिए जिम्मेदार है। उस आतंकी को मौजूदा राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने कंधार ले जाकर छोड़ा था। राहुल गांधी अपने अंदाज में बोल रहे थे,उन्होंने कहा एनएसए एक प्लेन पर मसूद ‘अजहर जी’ को ले गए और पाकिस्तान के हवाले कर दिया। मसूद अजहर को इधर राहुल गांधी ने ‘जी’ कहा और उधर बीजेपी ने बवाल खड़ा कर दिया। और कुछ ही मिनटों में राहुल गांधी सोशल मीडिया पर ट्रोल होने लगे।

‘चौकीदार चोर है’ कि पूरी कहानी क्या है?
फ्रांस से हुए राफेल सौदे को लेकर अक्सर राहुल गांधी सरकार पर घोटाले का आरोप लगाते हैं। राहुल गांधी का आरोप है कि मोदी सरकार ने यूपीए सरकार के वक्त हुई डील से महंगे दामों में ये सौदा किया है। जबकि मौजूदा सरकार राहुल के इस आरोप को सिरे से खारिज करती है। इसी को लेकर राहुल गांधी ने एक नारा दिया ‘चौकीदार चोर है’। दरअसल काफी वक्त पहले पीएम मोदी ने खुद को चौकीदार बताते हुए कहा था कि वो देश के चौकीदार हैं और कुछ भी चोरी नहीं होने देंगे। राहुल गांधी इसी को आधार बनाकर उन पर ‘चौकीदार चोर है’ कहकर हमला करते हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड मौसम अपडेट: 11 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, आज कहां-कहां होगी बारिश?

उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…

16 hours ago

अंकिता भंडारी को न्याय की मांग पर दिल्ली में बवाल, माता-पिता हिरासत में, दुष्यंत गौतम को 24 घंटे का अल्टीमेटम

अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…

17 hours ago

दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं का हक़: ‘रिक्लेम द नाइट’ वॉक में उमड़े नागरिक

9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…

1 day ago

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 months ago

This website uses cookies.