फोटो: सोशल मीडिया
आगामी लोकसभा चुनाव में मतदान के प्रति लोगों को जागरुक बनाने के लिए पीएम मोदी ने बुधवार देश की बड़ी हस्तियों का सहारा लिया है।
उन्होंने देश की बड़ी हस्तियों को टैग करते हुए अपील की है कि वो लोग आम लोगों से इस बार के चुनाव में वोट करने की अपील करें। मीडिया के ज्यादातर दिग्गजों को भी पीएम ने ट्विटर पर टैग किया और उनसे भी लोगों को मतदान के प्रति जागरुक करने की अपील की। प्रधानमंत्री ने अर्नब गोस्वाममी के रिपब्लिक टीवी, इंडिया टुडे के राहुल कंवल, अंजना ओम कश्यप, इंडिया टीवी के चेयरमैन रजत शर्मा, ज़ी न्यूज़ के सुधीर चौधरी, ज़ी ग्रुप के चैयरमैन सुभाष चंद्रा और एबीपी न्यूज़ की रुबिका लियाकत जैसी मीडिया जगत की इन बड़ी हस्तियों से अपील की कि वो मतदाताओं को जागरूक बनाने में मदद करें, ताकि इस बार ज्यादा से ज्यादा लोग मतदान में हिस्सा लें।
पीएम मोदी ने इसके अलावा मीडिया की दूसरी बड़ी हस्तियों को भी टैग करते हुए उनसे अनुरोध किया कि वो लोग आम लोगों से वोट करने की अपील करें, लेकिन ऐसा लगता है कि पीएम ने इस दौरान मीडिया के तीन दिग्गजों से दूरी बना ली या फिर हो सकता है कि उन्हें ये नाम याद नहीं रहा। पीएम ने एनडीटीवी को टैग नहीं किया, ना ही वरिष्ठ पत्रकार बरखा दत्त और टीवी टुडे नेटवर्क से जुड़े राजदीप सरदेसाई को टैग किया।
आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। कुल सात चरणों में मतदान होंगे। पहला चरण 11 अप्रैल को होगा और आखिरी चरण का मतदान 19 अप्रैल को होगा। सात मई काउंटिंग होगी।
उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…
अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…
9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
This website uses cookies.