फोटो: सोशल मीडिया
नागरिकता कानून के विरोध में देशभर में करीब डेढ़ महीने से प्रदर्शन हो रहे हैं। शाहीन बाग और जामिया नगर में भी इसी कड़ी में प्रदर्शन हो रहे हैं।
दो दिन पहले जामिया नगर में एक नाबालिग ने प्रदर्शनकारियों पर गोलियां चलाई थी। जिसमें जामिया यूनिवर्सिटी का एक छात्र घायल हो गया था। अब उसी तरह ही शाहीन बाग में प्रदर्शन साइट पर गोली चलाने की घटना सामने आई है। एक युवक ने प्रदर्शन हो रही जगह से करीब 100 मीटर दूरी पर कई राउंड फायरिंग की। गनीमत रही कि इसमें कोई घायल नहीं हुआ है। आरोपी को फिलहाल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक उसने हवा में फायरिंग की। फायरिंग के बाद वहां अफरातफरी मच गई।
बताया जा रहा है कि आरोपी दिल्ली का रहने वाला है। गिरफ्तारी के बाद उसे ये कहते हुए सुना गया कि देश में किसी की नहीं चलेगी सिर्फ एक विशेष धर्म की चलेगी। वहीं इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में काफी गुस्सा है। आपको बता दें कि शाहीन बाग में सीएए के विरोध में हजारों मुस्लिम महिला और पुरुष सड़क पर धरने पर बैठे हुए हैं। गोली चलाने के पीछे युवक की मंशा क्या थी अभी ये साफ नहीं हो पाया है।
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…
गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…
भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…
This website uses cookies.