उत्तराखंड सचिवालय में काम करने वाले कर्मचारियों की अब खैर नहीं! लेट दफ्तर पहुंचे पर होगी ये कार्रवाई

उत्तराखंड सचिवालय में काम करने वाले जो अधिकारी और कर्मचारी देर से दफ्तर पहुचतें है उनकी अब खैर नहीं है।

सचिवालय में महीने में तीन दिन लेट दफ्तर पहुंचे वाले अधिकारियों और कर्मचारियों की आकस्मिक छुट्टी काट ली जाएगी। अगर वो लगातार चार दिन दफ्तर लेट पहुंचते हैं तो अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही एसएडी ने बॉयोमीट्रिक के साथ उपस्थिति रजिस्टर में हाजिरी लगाना जरूरी करार दिया है।

जांच में ये बात सामने आई है कि कई बार बायोमीट्रिक डिवाइस नहीं चलने की वजह से कर्मचारियों की हाजिरी के बार में पता नहीं लग पाता है। ऐसे में अब दफ्तरों में रजिस्टर भी रखे जाएंगे, जिसमें कर्मचारियों को उपस्थिति दर्ज करना जरूरी होगा। आदेश के अनुसार, कार्यालय समय सुबह साढ़े नौ बजे से शाम छह बजे तक है। सचिवालय अधिकारियों और कर्मचारियों को साढ़े नौ बजे से 9.45 बजे तक और शाम को 6 बजे बायोमीट्रिक उपस्थिति दर्ज कराना अब जरूरी करार दिया गया है।

ये है सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए आदेश:

आदेश के मुताबिक, सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को दफ्तर में समय पर पहुंचना अनिवार्य है। अगर कोई अधिकारी या कर्मचारी महीने में एक दिन देरी से पहुंचेगा तो उसे मौखिक चेतावनी दी जाएगी। दो बार देरी से कार्यालय पहुंचने पर लिखित चेतावनी दी जाएगी। वहीं, महीने तीन दिन देरी से पहुंचने पर एक आकस्मिक छुट्टी काट ली जाएगी। इसके अलावा अगर कोई कर्मचारी या अधिकारी महीने में चार दिन और उससे ज्यादा दिन देरी से दफ्तर पहुंचता है तो उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.