Categories: IndiaNews

बिहार: पूर्व केंद्रीय मंत्री जयनारायण निषाद का निधन, राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर

पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री जयनारायण प्रसाद निषाद का सोमवार की सुबह दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया। वे 88 वर्ष के थे। उनके निधन की खबर के बाद बिहार में शोक की लहर है। सीएम नीतीश कुमार ने निषाद के निधन पर शोक व्यक्त किया है। 

निषाद के परिवार के एक सदस्य ने बताया कि दिल्ली के मैक्स अस्पताल में सोमवार को निषाद ने अंतिम सांस ली। कुछ दिन पहले ही इलाज के लिए उन्हें दिल्ली के इस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका अंतिम संस्कार हाजीपुर में गंगा तट पर मंगलवार को किया जाएगा।

बिहार के हाजीपुर के रहने वाले निषाद पांच बार लोकसभा सदस्य चुने गए तथा 1996 से 1998 तक केंद्रीय राज्य मंत्री रहे।

निषाद के निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शोक जताते हुए उन्हें राजनीति में अपनी सुचिता और सरल हृदय के लिए जाने जाना वाला व्यक्ति बताया। नीतीश ने कहा कि उनके निधन से सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घोषणा की कि कैप्टन निषाद का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ संपन्न होगा।

उनके निधन पर बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और जीतन राम मांझी और विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने भी शोक व्यक्त किया है।

Ashish Ranjan

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.