Categories: IndiaNewsखेल

India Vs Australia 3rd Test: कंगारुओं को परास्त करने की टीम इंडिया ने बनाई रणनीति, रहाणे की बड़ी सलाह

आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जा रही चार मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 से बराबरी पर है। तीसरा मैच बॉक्सिंग डे 26 दिसंबर से शुरू हो रहा।

मैच से पहले टीम इंडिया के उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे ने अपनी टीम के बल्लेबाजों से अपील करते हुए कहा है कि सीरीज में वापसी करने के लिए उन्हें जिम्मेदारी लेनी होगी। तीसरा मैच बुधवार से मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में शुरू हो रहा है।

मैच से पहले सोमवार को संवाददाता सम्मेलन में रहाणे ने कहा, “बल्लेबाजों को निश्चित तौर पर जिम्मेदारी लेनी होगी। जब हम एक ईकाई के तौर पर बल्लेबाजी की बात करते हैं तो यह बेहद अहम बिंदू है। खासकर जब हम विदेशों में होते हैं। हमारे तेज गेंदबाज दक्षिण अफ्रीका से 20 विकेट लेते आ रहे हैं। इसलिए अगर बल्लेबाज, गेंदबाजों की मदद करते हैं तो परिणाम हमारे पक्ष में होगा।”

रहाणे ने पिछले चार मैचों में 164 रन बनाए हैं जिसमें दो अर्धशतक शामिल हैं। उन्होंने कहा कि पर्थ की हार के बाद पीछे मुड़कर देखने का वक्त नहीं है। पर्थ में भारत को 141 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। रहाणे ने कहा, “मैंने आने वाले टेस्ट मैच को लेकर काफी उत्साहित हूं। हम सब जानते हैं कि बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच कितना अहम होता है। यहां सीरीज में 1-1 के स्कोर के साथ आना अच्छा है। हम जानते थे कि आस्ट्रेलिया वापसी करेगी।”

उन्होंने कहा, “हमारे पास पर्थ में मौका था, लेकिन वर्तमान में रहना और बीती बातों को न सोच कर अपना सर्वश्रेष्ठ करने पर ध्यान देना अच्छा होता है। “रहाणे ने कहा, “यह जरूरी है कि हम हर सत्र में अपना सर्वश्रेष्ठ दें। मुझे लगता है कि टेस्ट क्रिकेट में यह काफी अहम है। हमें 100 फीसदी से ज्यादा देना होगा क्योंकि मैच एक ही सत्र में बदल सकता है। हम बाकी के दोनों मैचों में अच्छी बल्लेबाजी करनी होगी। मुझे भरोसा है कि बल्लेबाज जिम्मेदारी लेंगे।”

अपने निजी प्रयास पर रहाणे ने कहा, “शतक जरूर आएगा। जिस तरह से मैं बल्लेबाजी कर रहा हूं, मुझे पूरा भरोसा है कि इस मैच में मैं शतक लगाऊंगा।”

उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि मैं दो शतक लगाऊंगा, लेकिन मेरे लिए यह जरूरी है कि मैं इसके बारे में न सोचूं और जिस तरह से बल्लेबाजी कर रहा हूं उस तरह से बल्लेबाजी करना चाहूंगा। अगर मैं स्थिति को पढ़ सका और उसके हिसाब से बल्लेबाजी कर सका तो यह टीम के लिए अच्छा होगा।”

रहाणे से रविचंद्रन अश्विन और रोहित शर्मा की चोटों के बारे में पूछा गयो तो उन्होंने कहा, “टीम प्रबंधन अश्विन पर निगाह रखे है। वह इस बारे में सही जबाव दे पाएंगे।” उन्होंने कहा, “रोहित शायद फिट हैं क्योंकि उन्होंने कल नेट्स में बल्लेबाजी की। वह अच्छा खेल रहे थे। हम हालांकि कल होने वाले सत्र के बाद फैसला लेंगे।”

wahidnewsnukkad

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.