Blog

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी समेत इन तीन दिग्गजों को भारत रत्न से किया गया सम्मानित

देश के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, सामाजिक कार्यकर्ता नानाजी देशमुख (मरणोपरांत) और असम के मशहूर गायक भूपेन हजारिका को (मरणोपरांत) भारत रत्न से सम्मानित कर दिया गया है।

राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद गुरुवार को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से तीनों दिग्गजों को सम्मानित किया।

प्रणब मुखर्जी:

देश के 13वें राष्ट्रपति के रूप में 25 जुलाई 2012 को प्रणब मुखर्जी ने शपथ ली थी। वो जुलाई 2017 तक देश के राष्ट्रपति रहे। उनकी जगह रामनाथ कोविंद ने ली। 1984 में प्रणव मुखर्जी वित्तमंत्री रहे। राव के मंत्रिमंडल में उन्होंने 1995 से लेकर 1996 तक विदेश मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला था।

नानाजी देशमुख:

नानाजी देशमुख संघ विचारक और सामाजिक कार्यकर्ता थे। उनका जन्म 11 अक्टूबर, 1916 को हुआ था। 27 फरवरी, 2010 को उनका निधन हुआ था। 1977 में जनता पार्टी की सरकार में उन्हें मोरारजी देसाई मंत्रिमंडल में शामिल किया गया था, लेकिन उन्होंने यह कहते हुए मंत्रिपद को ठुकरा दिया था कि 60 साल से ज्यादा की उम्र के लोग सरकार से बाहर रहकर समाजसेवा का काम करें तो अच्छा है। 1940 में डॉ. हेडगेवार के निधन के बाद नानाजी ने संघ की शाखाओं से जुड़ने के लिए युवाओं को प्रेरित किया था।

भूपेन हजारिका:

मशहूर संगीतकार भूपेन हजारिका पूर्वोत्तर राज्य असम के रहने वाले थे। अपनी मूल भाषा असमिया के अलावा उन्होंने ने हिंदी और बंगला समेत कई दूसरी भाषाओं में गाने गाए थे। उन्होंने फिल्म ‘गांधी टू हिटलर’ में महात्मा गांधी का पसंदीदा भजन ‘वैष्णव जन’ गाया था। उन्हें पद्मभूषण सम्मान से भी नवाजा गया था। 8 सितंबर 1926 को असम के सदिया में उनका जन्म हुआ था।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर रक्तदान शिविर: 15 यूनिट रक्त संग्रहित, नागरिक सुरक्षा कोर की पहल

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में नागरिक सुरक्षा कोर की पहल पर राजकीय मेडिकल कॉलेज, जिला…

3 days ago

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

4 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

4 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

This website uses cookies.