उत्तराखंड: हरिद्वार में युवक को उल्टा लटका कर लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा, ये थी वजह

उत्तराखंड के हरिद्वार के सिडकुल इलाके में एक युवक की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह मामला पुलिस की संज्ञान में आया है। बताया जा रहा है कि हजारा ग्रांट गांव में मोबाइल चोरी के शक में जल्फान नाम के युवक को कुछ लोगों ने पकड़ लिया। इसके बाद आरोपी को उल्टा लटकाया गया। इस दौरान आरोपी की लाठ-डंडो से बुरी तरह से पिटाई की गई।

खबरों के मुताबिक, युवक की पिटाई का मामला तीन दिन पुराना है। जैसे ही पिटाई का वीडियो पुलिस की संज्ञान में आया उसने वीडियो की जांच शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। हालांकि पुलिस का कहना है कि इस मामले में फिलहाल कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। हरिद्वार में युवक की पिटाई का ये कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी चोरी के शक में एक युवक की बुरी तरह से पिटाई की गई थी। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसने दम तोड़ दिया था।

इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड में दिल दहला देने वाली वारदात, 10 साल की बच्ची के शव के टुकड़े मिले, रेप के बाद हत्या की आशंका

इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड: त्रिवेंद्र सरकार ने शिक्षकों दी बड़ी सौगात, छठा वेतनमान को लेकर किया बड़ा ऐलान

इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड में गरीब सवर्णों के लिए 10% आरक्षण लागू, शिक्षण संस्थानों और सरकारी नौकरियों में मिलेगा लाभ

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.