Blog

देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की बिगड़ी तबीयत, दिल्ली एम्स में कराया गया भर्ती

देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अचानक तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि मनमोहन सिंह ने सीने में दर्द की शिकायत की है। सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें दिल्ली एम्स ले जाया गया है। एम्स की ओर से अभी कोई बयान नहीं आया है। फिलहाल उनका इलाज जारी है।

मनमहोन सिंह देश के दिग्गज राजनीतिज्ञों में से एक हैं। यूपीए के शासन में वो दो बार देश के प्रधानमंत्री रहे। मनमोहन सिंह को एक बड़े अर्थशास्त्री के तौर पर भी जाना जाता है। वो पीवी नरसिंहा राव की सरकार में वित्त मंत्री रहे।

देश में निजीकरण की शुरुआत 1991 में हुई थी, उस समय देश के प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव थे और वित्तमंत्री मनमोहन सिंह थे। कहा गया कि पूरी दुनिया भूमंडलीकरण और आर्थिक बदलाव के दौर से गुजर रही थी। ऐसे में भारत भी अछूता नहीं था। यहां भी धीरे-धीरे सहमति बनने लगी और भारत के दरवाजे भी निजीकरण के लिए खुल गए। कहा जाता है कि इन फैसले में मनमोहन सिंह का बड़ा योगदान रहा।  

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.