Blog

सोनिया, राहुल और प्रियंका गांधी की SPG सुरक्षा ली गई वापस, नाराज कार्यकर्ताओं का गृह मंत्री के घर के बाहर प्रदर्शन

केंद्र की मोदी सरकार ने गांधी परिवार से SPG सुरक्षा वापस ले लिया है। सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ये सुरक्षा वापस ले ली गई है।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, उनके बेटे राहुल गांधी और बेटी प्रियंका गांधी से SPG सुरक्षा वापस लेने का फैसला उच्चस्तरीय बैठक के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने लिया है। गांधी परिवार को अब Z+ सुराक्षा दी जाएगी। गांधी परिवार की SPG सुरक्षा छीने जाने पर कांग्रेस पार्टी ने कड़ी आपत्ति जताई है। कांग्रेस पार्टी का कहना है कि इंदिरा गांधी और राजीव गांधी जैसे पूर्व प्रधानमंत्री आतंक की भेंट चढ़ चुके हैं। ऐसे में मौजूदा सरकार गांधी परिवार से सुरक्षा वापस क्यों ले रही है?

इस मुद्दे पर कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने मीडिया बात की। उन्होंने कहा कि भारत के दो पूर्व पीएम, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की हत्या कर दी गई थी और वो अटल बिहारी वाजपेयी थे, जिन्होंने SPG कवर इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के परिवार को देने के लिए कानून में संशोधन किया था। मोदी और शाह ने इसे हटा दिया है।

कांग्रेस नेता ने कहा, “पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह व्यक्तिगत बदला और राजनीतिक प्रतिशोध में अंधे हो गए हैं। सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के SPG सुरक्षा बिना सोचे-समझे वापसी से ये बात साबित होती है।”

वहीं, केंद्र सरकार के इस फैसले से कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं में काफी गुस्सा है। नाराज कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह के आवास के बाहर प्रदर्शन किया है। कार्यकर्ताओं की मांग है कि गांधी परिवार से वापस ली गई SPG सुरक्षा को बहाल किया जाए।

newsnukkad18

Recent Posts

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 weeks ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

4 weeks ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

4 weeks ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

4 weeks ago

गाजीपुर: स्कूल-मंदिर के पास प्रस्तावित शराब दुकान पर बवाल, सेवराई में ग्रामीणों का विरोध

गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…

2 months ago

अंबेडकर जयंती पर गाजीपुर में 10 बस्तियों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…

2 months ago

This website uses cookies.