सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले अयोध्या छावनी में तब्दील, ड्रोन से नजर, बड़ी संख्या में सुरक्षाबल तैनात

अयोध्या भूमि विवाद में फैसले की घड़ी आ गई है। 17 नवंबर से पहले कभी भी फैसला आ सकता है। फैसले को देखते हुए अयोध्या समेत पूरे देश को अलर्ट पर रखा गया है।

अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। आने-जाने वालों पर ड्रोन से नजर रखी जा रही है। खबरों के मुताबिक, पंच कोसी परिक्रमा को लेकर भी ये खास व्यवस्था की गई है। फैसले से पहले देश के सभी राज्यों को गृह मंत्रालय की ओर से एडवाइजरी जारी की गई है। सभी राज्यों को अलर्ट पर रहने के लिए कहा गया है। अयोध्या के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के 150 से ज्यादा स्कूलों में सुरक्षा बलों ठहराया गया है। इसके साथ ही पीएसी की 100 कंपनियों की और मांग की गई है। वहीं पड़ोसी जिले आंबेडकर नगर में विभिन्न कॉलेजों में आठ अस्थायी जेल बनाए गए हैं।

इसे पहले अयोध्या भूमि विवद से जुड़े सोशल मीडिया पोस्ट पर प्रशासन रोक लगा दी थी। प्रशासन के मुताबिक, सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार के दुष्प्रचार या किसी भी सम्प्रदाय के खिलाफ भड़काऊ कंटेंट पोस्ट करने पर रोक है। इसके लिए जिले में 1600 जगहों पर 16 हजार वॉलियंटिर्स को निगरानी के लिए तैनात किया गया है।

अयोध्या भूमि विवाद पर फैसला आने से पहले स्थानीय प्रशासन ने कई पीस कमेटियां बनाई हैं। कमेटियों में शामिल लोग गांवों में जाकर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रहे हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.