Categories: IndiaIndia NewsNews

”पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने भी ‘न्याय’ को अच्छा बताया”

राहुल गांधी का कहना है कि उन्होंने ‘न्याय’ स्कीम पर पूर्व गवर्नर रघुराम राजन की राय ली थी। उन्होंने कांग्रेस पार्टी की इस योजना का अच्छा बताया था।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने जब से मिनिमम इनकम गारंटी का वायदा किया है तभी से ये चर्चा आम है कि अगर कांग्रेस पार्टी सत्ता में आई तो ‘न्याय’ स्कीम को कैसे लागू करेगी? क्योंकि इस स्कीम के लागू होने के बाद सरकारी खजाने पर 3.60 हजार करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझा पड़ेगा। कांग्रेस ये पहले ही साफ कर चुकी है इस स्कीम को लागू करने के बाद वो दूसरी चीजों पर दी जा रही सब्सिडी को खत्म नहीं करेगी। अनुमान के मुताबिक अगर ऐसा हुआ तो इस हालत में सरकार पर करीब 7 लाख करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा। अर्थशास्त्रियों का मानना है कि देश की अर्थव्यवस्था इस हाल में नहीं कि इतनी रकम सब्सिडी के तौर पर दे दी जाए।

भले ही लोगों के गले से ये नहीं उतर रहा हो कि कोई भी सरकार इस स्कीम को लागू पर पाएगी, लेकिन राहुल गांधी का कहना है कि उन्होंने ‘न्याय’ स्कीम पर पूर्व गवर्नर रघुराम राजन की राय ली थी। उन्होंने कांग्रेस पार्टी की इस योजना का अच्छा बताया था। जयपुर की चुनावी रैली में कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि न्यूनतम आय योजना के लिए उनकी पार्टी ने रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन सहित दुनियाभर के प्रमुख अर्थशास्त्रियों से चर्चा की थी। उनकी पार्टी ने छह महीने तक इस स्कीम पर काम कर रही थी क्योंकि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 15 लाख रुपये बैंक खाते में डालने के झूठ को सच्चाई में बदलना चाहती थी।

आपको बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को ही चुनावी घोषणा की थी कि अगर उनकी पार्टी 2019 मं सत्ता मं आती है तो वह देश के 20 फीसदी सबसे गरीब परिवारों को सालाना 72,000 रुपये न्यूनतम आय के तहत देगी। हालांकि कांग्रेस पार्टी की इस योजना को बीजेपी धोखा बता रही है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.