वर्जिनिटी दोबारा स्टोर करने के लिए लड़कियों में बढ़ा ‘सीक्रेट सर्जरी’ का चलन, पढ़िए कैसे होता है ये?

आज के युवाओं में शादी से पहले शारीरिक संबंध बनाना आम बात हो चुकी है। ऐसे लड़के और लड़कियों की तादाद काफी ज्यादा है जो शादी से पहले कई बार शारीरिक संबंध बना लेते हैं। लेकिन अब यही उनकी फिक्र की भी वजह भी बनती जा रही है।

सबसे ज्यादा चिंता लड़कियों को है, क्योंकि उन पर अक्सर शादी के बाद सुहागरात के दिन खुद को कुंवारी दिखाने का दबाव होता है। इसलिए दुनियाभर में कई लड़कियां सीक्रेट सर्जरी करवा रही हैं, ताकि वो सुहागरात के दिन खुद को वर्जिन साबित कर सकें।

इस ऑपरेशन के तहत हाइमन की मरम्मत की जाती है। जिसमें प्राइवेट पार्ट के प्रवेश द्वार पर त्वचा की एक परत का निर्माण किया जाता है। यह तब टूटता है जब एक महिला पहली बार इंटरकोर्स करती है। आमतौर पर समाज में माना जाता है कि अगर हाइमन फटा हुआ है तो लड़की शादी से पहले संभोग कर चुकी है, और ऐसे में कई मामलों में शादी भी टूट जाती है। आपको बता दें कि कई बार साइकिल चलाने, घुड़सवारी करने या फिर खेलकूद के दौरान पर लड़कियों का हाइमन फट जाता है।

खुद को दोबारा वर्जिन दिखाने के लिए इस ऑपरेशन का चलन तेजी से बढ़ा है। पवित्रता और कौमार्य के नाम पर दुनिया भर के डॉक्टर इस ऑपरेशन से लाखों रुपये कमा रहे हैं। भारत में इसका खर्चा 15 हजार से लेकर 60 हजार रुपये तक है। जबकि, विदेशों में यह 2.75 लाख तक जा सकता है। अमेरिकन सोसाइटी फॉर एस्थेटिक प्लास्टिक सर्जरी की माने तो 2016 में 18 साल और उससे कम उम्र की 400 से ज्यादा लड़कियों ने ये सीक्रेट सर्जरी सिर्फ अमेरिका में कराई थी।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

1 day ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

2 weeks ago

This website uses cookies.