आर्थिक मंदी की आहट के बीच मोदी सरकार के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी

पूरी दुनिया में मंदी की आहट है। भारत भी इससे अछूता नहीं है, लेकिन इसके बीच सरकार के लिए बड़ी खुशखबरी है। भारतीय रिजर्व बैंक यानि RBI सरकार को 1.76 लाख करो़ड़ रुपये देगी।

RBI ने सेंट्रल बोर्ड ने बिमल जालान कमिटी की सिफारिशों को मंजूर कर लिय है। सोमवार को हुई बैठक के बाद रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से कहा गया कि बोर्ड ने मोदी सरकार को 1,76,051 करोड़ रुपये ट्रांसफर करने का फैसला किया है। इसमें से 1,23,414 करोड़ रुपये की सरप्लस राशि 2018-19 के लिए होगी। इस रकम के अलावा संशोधित आर्थिक पूंजी ढांचे के अनुसार अतिरिक्त प्रावधानों के तहत 52,637 करोड़ रुपये दिए जाएंगे।

मीटिंग में ये फैसला हुआ कि प्रमुख सिफारिशों को बरकरार रखा जाएगा। ढांचे में सिर्फ एक बदलाव किया गया है। इस कमिटी में सुभाष चंद्र गर्ग की जगह वित्त सचिव राजीव कुमार ने ली है। इस सरप्लस ट्रांसफर से सरकार को अपने कर राजस्व में किसी भी संभावित कमी पर आने में मदद मिलेगी। आपको बता दें कि यह सरप्लस ट्रांसफर जीडीपी (2018-19) का 1.25 प्रतिशत है। आपको बता दें कि रिजर्व बैंक ने मोदी सरकार की सलाह के बाद एक कमिटी का गठन किया था। जिससे प्रमुख पूर्व RBI गवर्नर बिमल जालान थे। इस कमेटी का मकसद केंद्रीय बैंक के मौजूदा आर्थिक पूंजी ढांचे की समीक्षा करना था।

इस कमिटी का काम यह सलाह देना था कि RBI को कितनी पूंजी अपने पास रखनी चाहिए और बाकी सरकार को देनी चाहिए। भारतीय रिजर्व बैंक के पास 2017-2018 के वित्तीय वर्ष के आखिर में 9.6 लाख करोड़ रुपये की पूंजी थी। पिछले दिनों सरप्लस राशि का मुद्दा मोदी सरकार और आरबीआई के बीच तनातनी की वजह बन गया था।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

1 day ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

2 weeks ago

This website uses cookies.