उत्तराखंड में 7 सितंबर को पहली बार आयोजित किया जाएगा राष्ट्रीय हेली सम्मेलन, ये है सरकार का मकसद

उत्तराखंड में 7 सितंबर को पहली बार राष्ट्रीय हेली सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय और फिक्की के सहयोग से ये सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।

हेली सम्मेलन में हेलीकॉप्टर निर्माता कंपनियां, स्टेक होल्डर्स और हवाई सेवाओं के विशेषज्ञ और ऑपरेटर्स शामिल होंगे। सहस्त्रधारा हेलीपैड में सम्मेलन की तैयारी शुरू हो गई है। नागरिक उड्डयन विभाग और उत्तराखंड सिविल एविएशन डेवलपमेंट अथॉरिटी तैयारी में जुट गया है।

हेलीकॉप्टर उद्योग के लिए ये छोटा इंवेस्टर्स समिट होगा। सम्मेलन के जरिए प्रदेश में हेली सेवाओं के लिए पीपीपी प्रोजेक्ट, उड़ान योजना के तहत हेलीपैडों के विस्तारीकरण में निवेश करने पर चर्चा की जाएगी। वहीं, नागरिक उड्डयन मंत्रालय की ओर से देशभर में हेलीकॉप्टर सेक्टर में विकल्प की संभावनाओं को पेश किया जाएगा।

सम्मेलन के संबंध में सोमवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने यूकाडा की चौथी बोर्ड बैठक में प्रदेश में हेली सेवाओं के विस्तारीकरण और आधारभूत ढांचा विकसित करने और हेली सेवा को सुरक्षित बनाने समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा की। सचिव नागरिक उड्डयन दिलीप जावलकर ने बताया कि प्रदेश में हेली सेवाओं की संभावनाओं को देखते हुए केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने राष्ट्रीय हेली सम्मेलन उत्तराखंड में आयोजित करने का फैसला लिया है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.