गुजरात के सूरत में एक कोचिंग संस्थान में आग लग जाने से 20 छात्रों की मौत हो गई और कई छात्र झुलस गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने बताया कि चार मंजिली इमारत में कई और लोगों के फंसे होने की आशंका है। कोचिंग में आग कैसे लगी फिलहाल इस बात का पता नहीं चल पाया है। राज्य के सीएम विजय रूपाणी ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।
साथ ही राज्य सराकर ने मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजा का ऐलान भी कर दिया है। सीएम रूपाणी ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये के मुआवजा का ऐलान किया।
पीएम नरेंद्र मोदी ने घटना पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “सूरत में आग की घटना दुखदाई है। मेरी संवेदना पीड़ित परिवारों के साथ है। घायल जल्द से जल्द स्वस्थ हों ये मेरी कामना है। घायलों को तत्काल मदद के लिए गुजरात सरकार और स्थानीय प्रशासन से हरसंभव सहायता करने के लिए कहा है।”
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.