तस्वीरें: सूरत के कोचिंग सेंटर में आग का तांडव, 20 छात्रों की मौत, जान बचाने के लिए इमारत से ऐसे कूदे छात्र

गुजरात के सूरत के एक कोचिंग सेंटर में भीषण आग लगने से 20 छात्रों की मौत हो गई है। खबरों के मुताबिक, मरने वालों में कुछ शिक्षक भी शामिल हैं।

चार मंजिला कोचिंग सेंटर के ऊपरी माले में आग लगे से अफरा-तफरी मच गई। कोचिंक सेंटर में आग लगने की बेहद भयावह तस्वीरें सामने आई हैं। आग की लपटों के बीच घिरे छात्र जान बचाने की गुहार लगा रहे थे।

आलम ये था कि जब छात्र सीढ़ियों से नहीं निकल पाए तो चार मंजिला इमारत से नीचे कूदने लगे। नीचे गिरने से कई छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। कोचिंग सेंटर में आग लगने के बाद मौके पर कोहराम मच गया। तस्वीरों में आप देख सकते हैं जब कोचिंग सेंटर में आग लगी तो उस वक्त वहां कैसे हालात थे।

कोचिंग सेंटर में आग लगने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। इसके बाद मौके पर पहुंची दमकल की दर्जन भर गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं, तब तक कई छात्रों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी।

कोचिंग सेंटर में आग कैसे लगी फिलहाल इस बात का पता नहीं चल पाया है। राज्य के सीएम विजय रूपाणी ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं। साथ ही सीएम रूपाणी ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये के मुआवजा का ऐलान किया है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.