Blog

शाहीन बाग प्रदर्शन में बुर्का पहन कर घुसी युवती, पीएम मोदी करते हैं फॉलो !

नागरिकता कानून के विरोध में दिल्ली के शाहीन बाग में 50 दिनों से ज्यादा वक्त से प्रदर्शन चल रहा है। यही प्रदर्शन फिलहाल दिल्ली के चुनाव का केंद्र भी बना हुआ है। कुछ दिन पहले ही शाहीन बाग में फायरिंग की घटना हुई थी।

अब उस प्रदर्शन में एक युवती के बुर्का पहन कर घुसने और वीडियो बनाने की घटना सामने आई है। युवती का नाम गुंजा कपूर है और कहा जा रहा है कि वो बीजेपी के इशारे पर बुर्का पहनकर प्रदर्शन का विडियो बना रही थी। सोशल मीडिया में आरोपी महिला का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें दिख रहा है कि शाहीन बाग में मौजूद प्रदर्शनकारी महिलाए गुंजा को घेरे बैठी हैं और उनसे सवाल जवाब कर रही है।

इस घटना का दूसरा वीडियो भी वायरल हो रहा है। जिसमें शाहीन बाग में मौजूद भीड़ महिला पर टूटती दिख रही है। वीडियो में दिख रहा है कि पुलिस बीच-बचाव कर गुंजा कपूर को प्रदर्शनकारी महिलाओं से अलग कर उन्हें ले जा रही है। गुंजा कपूर को लेकर शाहीन बाग की प्रदर्शनकारी महिलाओं को शक तब हुआ जब गुंजन वहां बहुत ज्यादा सवाल पूछने लगीं। इसके बाद वहां मौजूद महिलाओं ने उन्हें पकड़ लिया और बुर्का उतार कर तलाशी ली तो कैमरा मिला।

कौन है गुंजा कपूर?

पुलिस के मुताबिक गुंजन कपू यूट्यूब चैनल चलाती हैं और वो शाहीन बाग में महिलाओं से बातचीत करने आईं थी। गुंजा का कहना है कि उन्होंने बुर्का इसलिए पहना था क्योंकि वो महिलाओं से सहज होकर बातचीत कर सकें। आपको बता दें कि गुंजा कपूर को पीएम मोदी ट्विटर पर फॉलो करते हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

8 hours ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

2 weeks ago

This website uses cookies.