गढ़वाल से BJP सांसद तीरथ सिंह रावत ने लोकसभा में उठाया NH-121 के विस्तारीकरण का मुद्दा, ये मांग की

उत्तराखंड के गढ़वाल से बीजेपी सांसद तीरथ सिंह रावत ने बुधवार को लोकसभा में अपने संसदीय क्षेत्र में सड़कों की बदहाली का मुद्दा उठा।

लोकसभा में तीरथ सिंह रावत ने एनएच-121 की बदहाली का मुद्दा उठाया। सदन में बीजेपी सांसद ने केंद्रीय परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का इस ओर ध्यान आकर्षित किया। बीजेपी सांसद ने कहा कि मैं परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री का पौड़ी से लेकर बुखाल, पाबो, थलीसैण, बीरोंखाल से रामनगर तक के विस्तारीकरण के बारे में ध्यान आकर्षित करना चाहूंगा।

लोकसभा में बोलते हुए तीरथ सिंह रावत ने कहा कि 10 साल पहले से यहां पर एनएच- 121 है। उन्होंने कहा कि एनएच-121 रामनगर से भी जुड़ता है, जहां नेशनल जिम कॉर्बेट पार्क है। तीरथ सिंह रावत ने कहा कि कॉबेट पार्क इलाके में कई बार जानवर जैसे हाथी, छोटे-छोटे पशु चलते-चलते पानी में, गड्ढों में आ जाते हैं। कई बार जानवरों का एक्सीडेंट भी हो जाता है। उन्होंने कहा कि यही नहीं इलाके में रहने वाले लोग भी हादसे का शिकार हो जाते हैं।

बीजेपी सांसद ने कहा कि वहां चार पुल हैं। दो पुल को मंजूरी भी मिल चुकी है, लेकिन अभी काम जारी नहीं है। उन्होंने कहा कि यह सकड़ करीब 200 किलोमीटर है। उन्होंने सरकार से मांग की कि इस सड़क का विस्तारीकरण किया जाए। तीरथ सिंह रावत ने कहा कि इस सड़क पर आए दिन घटनाएं होती रहती हैं, एक्सीडेंट होते रहते हैं। उन्होंने कहा कि केंद्रीय परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री से मैं कहना चाहूंगा कि इस पर तुरंत कार्रवाई हो।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.