करीब 6 साल से पाकिस्तान की जेल में बंद हामिस अंसारी रिहा होने के बाद मंगलवार को देश वापस लौटे। बुधवार को उन्होंने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मुलाकात की।
विदेश मंत्री से मुलाकात के दौरान हामिद भावुक हो गए। हामिद के साथ उनके माता-पिता ने भी विदेश मंत्री से मुलाकात की और बेटे की वतन वापसी के लिए उनका शुक्रिया अदा किया। इस दौरान सुषमा स्वराज ने हामिद अंसारी की मां को गले लगा लिया। सुषमा स्वराज से गले मिलते वक्त हामिद अंसारी की मां ने कहा ”मेरा भारत महान, मेरी मैडम महान, सब मैडम ने ही किया है”
इस तरह पाकिस्तान पहुंचा था हामिद
हामिद अंसारी की पाकिस्तान की एक लड़की से फेसबुक पर मुलाकत हुई। दोनों की सोशल मीडिया पर ही कई दिनों तक बातचीत हुई। इस दौरान दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया। मोहब्बत के बाद हामिद अवैध रूप से सरहद पार करके पाकिस्तान पहुंच गए। उन्हें 2012 में गिरफ्तार किया गया था। पाकिस्तान की आर्मी कोर्ट ने हामिद को फर्जी पाकिस्तानी पहचान पत्र रखने के आरोप में 15 दिसंबर 2015 को हामिद को तीन साल कैद की सजा सुनाई थी। सेना की अदालत के फैसले के खिलाफ हामिद ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की। अगस्त 2018 में कोर्ट ने हामिद की याचिका खारिज कर दी थी। दरअसल, गृह मंत्रालय ने कोर्ट को भरोसा दिलाया था कि उन्हें 15 दिसंबर को रिहा कर दिया जाएगा।
गर्लफ्रेंड ने कराया था सारा इंतजाम
हामिद घरवालों से काबुल से नौकरी का ऑफर आने की बात कहकर नवंबर 2012 में मुंबई से अफगानिस्तान गया था। इसके बाद वह फर्जी पहचान पत्र दिखाकर पाकिस्तान पहुंचा और एक लॉज में रुका। हामिद की गर्लफ्रेंड ने ही उसके रुकने का पूरा इंतजाम कराया था। 12 नवंबर को भारतीय जासूस होने के आरोप में हामिद को इसी लॉज से गिरफ्तार किया गया। जांच में पता चला कि फर्जी पहचान पत्र उन्हें पाकिस्तानी गर्लफ्रेंड ने ही भेजा था।
परिवार को बेटे के लिए बेचना पड़ा मकान
हामिद का परिवार वर्सोवा मेट्रो स्टेशन के पास रहता है। हामिद के माता-पिता को बेटे को बचाने की कोशिशें करते हुए अपना पुश्तैनी घर बेचकर दिल्ली आना पड़ा ताकि वे हर हफ्ते पाकिस्तानी उच्चायोग जाकर बेटे के केस के लिए गुहार लगा सकें। पिता ने बैंक की नौकरी भी छोड़ दी थी।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.