Categories: IndiaIndia NewsNews

पूर्व आईपीएस अधिकारियों ने क्यों मांगा सीएम योगी आदित्यनाथ का इस्तीफा?

यूपी के बुलंदशहर में गोकशी के नाम पर हुई हिंसा के लिए पूर्व आईपीएस अधिकारियों ने सीएम योगी का इस्तीफा मांगा है। अफसरों का आरोप है कि सीएम ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया।

बुलंदशहर में हुई गोकशी के नाम पर हुई हिंसा के बाद से ही जहां विपक्ष उत्तर प्रदेश की सरकार पर हमलावर है, वहीं रिटायर्ड नौकरशाह भी अब सीएम योगी आदित्यनाथ पर सवाल खड़े कर रहे हैं। करीब 83 पूर्व आईपीएस अधिकारियों ने सीएम के इस्तीफे की मांग की है। इन अफसरों का आरोप है कि बुलंदशहर हिंसा को राजनीतिक रंग दिया गया है।

इन पूर्व अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम एक खत लिखा है। जिसमें इन लोगों ने आरोप लगाया कि योगी आदित्यनाथ ने बुलंदशहर हिंसा को गंभीरता से नहीं लिया। मुख्यमंत्री सिर्फ गोकशी मामलों पर ध्यान दे रहे हैं। पूर्व नौकरशाहों का खत ऐसे वक्त में आया है जब बुलंदशहर हिंसा की जांच एसआईटी ने पूरी कर ली है। जांच में सामने आया है कि हिंसा से पहले गोकशी हुई थी।

[wpvideo oD2EU85M]

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुलंदशहर में हुई हिंसा को राजनीतिक षड्यंत्र बताया है। सीएम ने बुधवार को विपक्ष के हंगामे के चलते विधानसभा की कार्यवाही स्थगित होने के बाद कहा कि बुलंदशहर की घटना एक साजिश थी, जिसका पर्दाफाश हो चुका है। ये साजिश राजनीतिक थी।

आपको बता दें कि स्याना कोतवाली के चिंगरावठी गांव में गोवंश के अवशेष मिलने के बाद हिंसा भड़की थी। इसके बाद 400-500 की भीड़ ने चिंगरावठी चौकी पर हमला कर दिया और चौकी समेत कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया था। इस हिंसा में इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह और एक ग्रामीण सुमित की गोली लगने से मौत हो गई थी। मामले में पुलिस ने गोकशी और हिंसा और बवाल की दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की है। मामले में अब तक पुलिस ने 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि एक मुख्य आरोपी विशाल त्यागी ने सोमवार शाम को अदालत में सरेंडर कर दिया।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.