Categories: IndiaNews

राम मंदिर के नाम पर करोड़ों लोगों की आस्था से खेल रही है बीजेपी: हार्दिक पटेल

अयोध्या पहुंचे पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने राम मंदिर के मुद्दे पर बीजेपी की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने जनता से मंदिर बनाने का वादा तो किया, लेकिन अभी तक मंदिर नहीं बनवाया।

हार्दिक पटेल ने कहा कि बीजेपी करोड़ों लोगों की आस्था के साथ खेल रही है। उन्होंने कहा कि सिर्फ बीजेपी की सरकार ही भगवान राम के साथ भी छल कर सकती है और जो पार्टी भगवान के साथ छल कर सकती है, वो तो जनता को भी छलेगी, छल ही रही है।

पटेल ने कहा कि देश में बहुत सारी समस्याएं हैं, जिन पर केंद्र सरकार को ध्यान देना चाहिए। केंद्र सरकार को किसानों की भलाई के लिए स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू करना चाहिए, सिर्फ कांग्रेस को कोसते रहने से काम नहीं चलेगा। जनता ने कांग्रेस को नहीं, बीजेपी को वोट दिया था।

उन्होंने कहा कि मंदिर के अलावा देश में और भी समस्याएं हैं। लोगों को रोजगार की जरूरत है। किसानों की समस्याओं को निराकरण करने की जरूरत है। हार्दिक पटेल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए अगर बसपा तथा सपा का गठबंधन हो गया तो बीजेपी यहां पर दस सीट पर ही सिमट जाएगी।

उन्होंने कहा, “यूपी सरकार और केंद्र सरकार ने कोई काम नहीं किया है। एक सिर्फ नाम बदलता है तो दूसरा केवल झूठ बोलता है। जनता नाराज है। हम नाराजगी के सवाल को घर-घर तक पहुंचाएंगे। अभी कुछ जिलों में घूम रहे हैं। किसानों के बीच जा रहे हैं, युवाओं को जोड़ रहे हैं। हमने यहां अपना संगठन खड़ा करना शुरू कर दिया है। उत्तर प्रदेश में हमारी इकाई बन गई है।”

हार्दिक ने कहा, “बीजेपी समाज को हिंदू-मुसलमान में बांटकर काम करती है। हमें हिंदू-मुसलमान की बात किए जाने से खतरा नहीं है। हमें केवल कट्टरता से खतरा है।”

उन्होंने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में अपराध की घटनाएं बढ़ गई हैं। यहां पर लूट, डकैती व दुष्कर्म की घटनाएं आम हो गई हैं। यहां पर तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राम के नाम पर लोगों को दुखी कर रहे हैं, जबकि भगवान राम ने अपनी प्रजा को सुखी रखने के लिए काम किया था।

हार्दिक ने कहा कि योगी ने हनुमानजी को दलित बताया। बीजेपी जिस तरह से भगवान को जातियों में बांट रही है, उससे साफ है कि बीजेपी के पास अब बोलने और बताने को कोई मुद्दा ही नहीं बचा है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.