Categories: IndiaIndia NewsNews

जम्मू-कश्मीर: पुलवामा मुठभेड़ में मारे गए 4 आतंकवादी, हथियार और गोलाबारूद बरामद

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में चार आतंकी मारे गए है। इस बात की जानकारी अधिकारियों ने दी है।

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने कहा, “हाजिन पयीन गांव में चार आतंकवादी मारे गए हैं। हथियार और युद्ध के भंडार बरामद किए गए हैं।”इलाके से मिली जानकारी में कहा गया है कि मारे गए आतंकवादी जैश-ए-मुहम्मद संगठन से जुड़े हुए थे, हालांकि उनकी सही पहचान का पता लगाया जा रहा है।

आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने हाजिन पयीन गांव को घेर लिया था। जैसे ही घेराव कड़ा हुआ छिपे हुए आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। इस दौरान सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई में ये आतंकवादी मारे गए।

पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ खत्म हो गई है और लोगों को सलाह दी है कि वे मुठभेड़ स्थल पर न जाएं क्योंकि वहां कुछ विस्फोटक होने की आशंका है। मुठभेड़ खत्म होने के तुरंत बाद प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ स्थल के करीब ही संघर्ष शुरू हो गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षा बलों पर जमकर पथराव किया।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

4 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

4 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.