हरियाणा: BJP से हाथ मिलाने के बाद दुष्यंत चौटाला का ये वीडियो हुआ वायरल, लोग पूछ रहे हैं सवाल

कहते हैं राजनीति में कुछ भी संभव है। सियासत में जो कल तक एक दूसरे का दुश्मन नजर आते हैं वो पलक झपकते हैं दोस्त बन जाते हैं। हरियाणा में ऐसा ही देखने को मिला है।

हरियाणा में बीजेपी और जेजेपी गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। दोनों ही पार्टियों ने हाथ मिला लिया है। बीजेपी से गठबंधन करते हुए जेजेपी प्रमुख दुष्यंत चौटाला ने कहा कि राज्य की जनता की भलाई के लिए उन्होंने ये कदम उठाया है। लेकिन उनके इस कदम पर अब सवाल खड़े किए जा रहे हैं। अदरअसल प्रदेश में चुनाव प्रचार के समय का दुष्यंत चौटाला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल लो रहा है। वीडियो में वो पीएम मोदी पर जमकर बरसते हुए नजर आ रहे हैं।

दुष्यंत ने वीडियो में यह कह रहे हैं, “साथियों आज मोदी जी फतेहाबाद आए। उन्होंने यहां सिख दंगों की बात की। पर बताओ मोदी जी कि क्यों भूल जाते हो कि जब आप गुजरात के मुख्यमंत्री थे गुजरात में दंगे हुए। क्या उनको आप न्याय दिला पाए। आप प्रधानमंत्री थे हरियाणा के अंदर आगजनी हुई। एक बार भी आपने उनकी तरफ देखने का काम किया?”

दुष्यतं चौटाला ने वीडियो में आगे कहा, “पंचकुला के अंदर जिस तरीके से निहत्थे डेरा भक्तों के ऊपर आपकी सरकार ने गोलियां चलवाने का काम किया। आप क्यों चुप बैठे रहे। बताओ मोदी जी जो मूर्थल के अंदर हमारे प्रदेश पर एक कलंक लगाने का प्रयास आप लोगों ने किया। क्या एक बार भी आपने आकर उस चीज को समझने का काम किया। केवल बदनाम करने के लिए ऐसे काम किए जा रहे हैं। साथियों आज झूठ से बचकर प्रदेश को बचाने का समय आ गया है। आप सबसे निवेदन है कि ऐसे लोग जो झूठी बातें करके कहीं न कहीं हमारे बीच में बंटवारा करना चाह रहे हैं, उनको जवाब दो। वोट की चोट मारकर जेजेपी को ताकत दो।”

यह वीडियो दुष्यंत चौटाला के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया था। यही वजह है कि जेजेपी द्वारा बीजेपी से हाथ मिलाने के बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, और लोग दुष्यंत चौटाला से सवाल पूछ रहे हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

6 days ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

6 days ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

7 days ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 week ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

1 week ago

लखनऊ में भीषण सड़क हादसा, 7 की मौत, 40 घायल पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलटी बिहार जा रही बस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…

1 week ago

This website uses cookies.