आतंका का सरगना और आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट यानि IS का चीफ अबु बकर अल बगदादी मारा गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट कर इसकी पुष्टि की है।
अपने ट्वीट में ट्रंप ने लिखा है कि “वह किसी कायर की तरह मारा गया। अब दुनिया और भी सुरक्षित हो गई है. गॉड-ब्लेस अमेरिका। अबु बकर अल बगदादी मारा गया।” अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि बगदादी रोता-बिलखता हुआ मरा। उसने सुरंग में भागने की कोशिश की और वहीं पर मारा गया।
ट्रंपर ने कहा कि ”अमेरिकी सेना ने बड़े ही शानदार तरीके से मिशन को पूरा किया है। मैंने पूरा ऑपरेशन देखा। इसमें हमारे एक भी जवान को नुकसान नहीं पहुंचा।” अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि ‘ ‘हमने उसे एक सुरंग में घेर लिया था। खुद को घिरा हुआ देख उसने आत्मघाती जैकेट में विस्फोट कर खुद को उड़ा लिया।” मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बगदादी के साथ उसके तीन बच्चे भी मारे गए हैं।
कौन है बगदादी?
बगदादी खुद को खुदा का खलीफा बताता था। वो सिर्फ एक बार जुलाई 2014 में ईराक के मोसुल के अल-नूरी मस्जिद में नजर आया था। वो आतंकी संगठन आईएस का चीफा था। इस साल अप्रैल में वह पांच साल में पहली बार जिहादी संगठन द्वारा जारी किए गए एक वीडियो में नजर आया था।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.