Blog

कश्मीर की सूरत सुधारने का ये है शाह प्लान!

कश्मीर के विकास को लेकर मंगलवार को गृहमंत्री ने एक बड़ी बैठक की। गृह मंत्रालय में हुई इस मीटिंग में जम्मू-कश्मीर के पंच और सरपंच शामिल हुए।

मुलाकात के दौरान जम्मू-कश्मीर के प्रितनिधिमंडल को ये भरोसा दिलाया गया कि सूबे में जल्द ही सरकारी सेवाओं के लिए भर्तियां शुरू की जाएंगी। साथ ही ये कोशिश की जाएगी कि बिना सिफारिश के हर गांव में कम से कम 5 लोगों को नौकरी मिले। मीटिंग में पंचों और सरपंचों को ये भी आश्वासन दिया गया कि वहां ब्लॉक स्तरीय चुनावी प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

गृह मंत्रालय में पंच और सरपंच के अलावा अमित शाह से फल उत्पादकों, व्यापारियों, 1947 के समय से ही विस्थापितों के प्रतिनिधिमंडल ने भी मुलाकात की। सभी ने जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने पर उन्हें और मोदी सरकार को बधाई दी। इस मौके पर शाह ने कहा कि सूबे से अनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर में संविधान के 73वें और 74वें संशोधन एक्ट लागू है जिससे राज्य में लोकतांत्रिक व्यवस्था मजबूत होगी।

मीटिंग में सरपंचों ने राज्य में मोबाइल कनेक्टिविटी का भी मुद्दा उठाया, जिसके जवाब में अमित शाह ने कहा कि जल्द ही मोबाइल सेवा बहाल कर दी जाएगी। गृह मंत्री ने सरपंचों से कहा कि अब आपको ही जम्मू-कश्मीर मूलभूत व्यवस्थाओं को लोगों तक ले जाना है। शाह ने कहा कि भारत सरकार की 85 योजनाएं हैं और उन्हें हर गांव तक पहुंचाना है।

अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर से आए प्रतिनिधियों से दुष्प्रचार पर विश्वास नहीं करने की अपील की। उन्होंने ये साफ किया कि कोई भी जमीन किसी से जबरन नहीं ली जाएगी।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

2 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

4 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

4 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

4 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

4 weeks ago

This website uses cookies.