उत्तर प्रदेश

गाजीपुर: नाबालिग से रेप का आरोपी 12 घंटे में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले की गहमर पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को महज 12 घंटे के भीतर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई मंगलवार शाम को सेवराई क्षेत्र में हुई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी है।

शिकायत के बाद सक्रिय हुई पुलिस

मंगलवार सुबह गहमर थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उसकी नाबालिग बेटी के साथ गांव के ही ददन चौधरी (41), पुत्र स्वर्गीय रमाशंकर चौधरी, निवासी सायर ने दुष्कर्म किया। महिला ने बताया कि जब उसकी बेटी शौच के लिए बाहर गई थी, तभी आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया।

आरोपी की तलाश में लगातार दबिश

शिकायत दर्ज होते ही गहमर थाने की पुलिस टीम सक्रिय हो गई और आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई। इस बीच मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी सायर से भागकर भदौरा रेलवे स्टेशन की ओर जाने की फिराक में है।

मुठभेड़ के दौरान घायल होकर पकड़ा गया आरोपी

सूचना मिलते ही पुलिस ने मनिया पुलिया के पास घेराबंदी कर दी। पुलिस को देखते ही आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके दाहिने पैर में लगी, जिससे वह घायल होकर गिर गया। इसके बाद उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने बरामद किया असलहा

कोतवाल दीनदयाल पांडेय ने बताया कि आरोपी के पास से एक अवैध असलहा और जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। घायल आरोपी को पुलिस सुरक्षा में जिला चिकित्सालय भेजा गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना

घटना के बाद क्षेत्र में पुलिस की तत्परता की चर्चा हो रही है। लोगों ने 12 घंटे के भीतर आरोपी को पकड़ने के लिए गहमर पुलिस की कार्रवाई की सराहना की है।

(यूपी के गाजीपुर से न्यूज़ नुक्कड़ के लिए इजहार खान की रिपोर्ट)

newsnukkad

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.