Categories: IndiaIndia NewsNews

आपके कंप्यूटर पर सरकार की नजर!, विपक्ष ने उठाए सवाल

गृह मंत्रालय के आदेश के मुताबिक 10 केंद्रीय एजेंसया अब आपके कंप्यूटर की निगरानी रख सकेंगी। सरकार के इस फैसले का कई विपक्षी दलों ने विरोध किया है।

अब आपके कंप्यूटर की निगरानी देश की 10 केंद्रीय एजेंसियां करेंगी। गृह मंत्रालय ने अप्रत्याशित कदम उठाते हुए इन एजेंसियों को देश में चल रहे किसी भी कंप्यूटर में सेंधवारी कर जासूसी करने की इजाजत दे दी है। होम मिनिस्ट्री के आदेश के मुताबिक ये एजेंसियां किसी भी शख्स के पर्सनल कंप्यूटर में जेनरेट, ट्रांसमिट, रिसीव और स्टोर किए गए किसी भी दस्तावेज को देख सकती हैं।

सरकार के इस आदेश के बाद सियासी बवाल मच गया है। कई विपक्षी दलों ने गृह मंत्रालय के आदेश पर आपत्ति जताई है। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलीमीन (AIMIM) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने आदेश की आलोचना करते हुए कहा कि ”घर-घर मोदी का वादा पूरा कर रही है।”

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी सरकार के इस फैसले पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने ट्वीट किया ”मई 2014 से भारत अघोषित इमरजेंसी के दौर से गुजर रहा है। नागरिकों के कंप्यूटर पर निगरानी के फैसले से मोदी सरकार ने सारी हदें पार कर दी हैं। क्या दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में अधिकारों का ऐसे हनन होगा।”

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद अहमद पटेल ने भी इस फैसले को लेकर सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट किया ”इलेक्ट्रॉनिक निगरानी की अनुमति देने का सरकार का आदेश नागरिक स्वतंत्रता एवं लोगों की निजी स्वतंत्रता पर सीधा हमला है।”

आपको बता दें कि जिन एजेंसियों को दस्तावेज देखने की इजाजत मिली है उनमें इंटेलिजेंस ब्यूरो, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो, प्रवर्तन निदेशालय, सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्स, डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस, सीबीआई, एनआईए, कैबिनेट सेक्रेटेरिएट (रॉ), डायरेक्टरेट ऑफ सिग्नल इंटेलिजेंस और दिल्ली के कमिश्नर ऑफ पुलिस शामिल है।

gurubhai121

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.