हैदराबद में महिला डॉक्टर के साथ हुई हैवानियत के बाद से पूरा देश गुस्से में हैं। पूरे देश में लोग विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है और चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी हैं।
पूछताछ में आरोपियों ने जो कबूल किया उसे पढ़ कर आपकी रूह कांप जाएगी। पुलि के मुताबिक 27 नवंबर की रात डॉक्टर को ट्रक ड्राइवर और उसके साथियों ने पहले अगवा किया। इसके बाद आरोपी पीड़िता को सुनसान जगह पर ले गए। जहां उन लोगों ने पहले उसे शराब पिलाई, इके बाद उसके साथ गैंगरेप किया। रेप के बाद एक आरोपी ने पीड़ित महिला का मुंह और नाक दबाकर उसकी जान ले ली। हत्या के बाद आरोपी शव को वारदात की जगह से 27 किलोमीटर दूर ले गए, जहां पेट्रोल छिड़कर कर शव को जला दिया। आरोपियों ने शव के पास में ही पीड़िता का फोन और घड़ी सब कुछ छिपा दिया।
बताया जा रहा है चारों आरोपी बचपन के दोस्त हैं। आरोपी मोहम्मद आरिफ ट्रक चलाता है बाकी तीनों आरोपी क्लीनर हैं। आरोपियों की उम्र 18 से 22 साल के बीच बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक आरपियों ने रात 10 बजे लेकर सुबह के 4 बजे के बीच पूरी वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल अदालत ने सभी आरोपियों को 14 दिन की रिमांड में भेज दिया है और केस की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगी।
उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…
अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…
9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
This website uses cookies.