साध्वी प्रज्ञा के गोडसे पर दिये बयान के समर्थन में उतरीं साध्वी प्राची, कही ये बात

बीजेपी की भोपाल से सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के गोडसे पर दिए बयान को लेकर जमकर राजनीति हो रही है। कोई इसी सही ठहरा रहा तो कोई उनके गोडसे पर दिए बयान की निंदा कर रहा है।

वीएचपी नेता साध्वी प्राची ने साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के बयान का समर्थन किया है। रुड़की के कुंजा बहादुर आईं साध्वी प्राची ने जब पत्रकारों ने इस बाबत सवाल किया तो उन्होंने सांसद प्रज्ञा ठाकुर का बचाव करते हुए कहा कि उन्होंने जो भी कहा, वह बिल्कुल सही है। हालांकि, संसद की मर्यादा को देखते हुए उन्होंने इसके लिए माफी मांग ली है।

इसके साथ ही साध्वी प्रज्ञा ठाकुर पर दिए बयान को लेकर साध्वी प्राची ने राहुल गांधी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि वह साधु संतों के पीछे पड़े हैं और हमेशा भगवा आतंकवाद की बात करते हैं। साध्वी प्राची ने कहा कि वो जल्द ही राहुल गांधी के खिलाफ केस दर्ज कराएंगी। आपको बता दें कि राहुल गांधी ने साध्व  प्रज्ञा ठाकुर के बयान की निंदा करते हुए उन्हें आतंकवादी तक कहा दिया था।

आजम खान पर साध्वी प्राची ने कहा कि उन पर 87 मुकदमे दर्ज हैं। वो कई बार महिलाओं का अपमान करने वाले बयान दे चुके हैं। ऐसे व्यक्ति को आज तक सदन से बाहर क्यों नहीं किया गया? कहा कि जो लोग प्रज्ञा ठाकुर को संसद से बाहर निकालने की मांग कर रहे हैं, उनसे पूछा जाना चाहिए कि भारत माता की जय न बोलने वाले और भारत माता को डायन बताने वाले लोग संसद में कैसे बैठते हैं?

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.