Blog

रेलवे में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है, बड़ा आदेश जारी

रेल मंत्रालय के मुताबिक, गैरकानूनी गतिविधियों में लिप्त पाए जाने वाले नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों को रेलवे की नौकरी से आजीवन रोक का सामना करना पड़ सकता है।

गौरतलब है कि रेलवे नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों ने रेलवे ट्रैक पर विरोध प्रदर्शन, ट्रेन संचालन में बाधा, रेलवे संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया। कई उम्मीदवार ऐसी बर्बरता और गैरकानूनी गतिविधियों में लिप्त पाए गए हैं।

रेल मंत्रालय ने मंगलवार को सार्वजनिक नोटिस जारी कर इसमें उल्लेख किया है कि इस तरह की गुमराह करने वाली गतिविधियां अनुशासनहीनता का उच्चतम स्तर हैं। इसलिए ऐसे उम्मीदवारों को रेलवे सरकारी नौकरी के लिए अनुपयुक्त बनाती हैं। ऐसी गतिविधियों के वीडियो की विशेष एजेंसियों की मदद से जांच की जाएगी और गैरकानूनी गतिविधियों में लिप्त पाए जाने वाले उम्मीदवारों पर पुलिस कार्रवाई के साथ-साथ रेलवे की नौकरी पर आजीवन प्रतिबंध भी लगाया जा सकता है।

रेलवे की ओर से जारी इस नोटिस में आगे उल्लेख किया गया है कि रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) सत्यनिष्ठा के उच्चतम मानकों को बनाए रखते हुए निष्पक्ष और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया संचालित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। रेलवे नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे गुमराह न हों या ऐसे तत्वों के प्रभाव में न आएं जो अपने स्वार्थ को पूरा करने के लिए उनका इस्तेमाल करने की कोशिश कर रहे हैं।

गौरतलब है कि एक दिन पहले ही रेलवे भर्ती बोर्ड की गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों की परीक्षा 2021 में शामिल हुए छात्रों ने बिहार के पटना और आरा रेलवे स्टेशन पर परिणाम के खिलाफ धरना दिया व जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सोमवार को करीब 5 घंटे तक ट्रेन को रोक दिया। 15 जनवरी को जारी हुए सीबीटी 1 परीक्षा के लिए आरआरबी एनटीपीसी परिणाम 2021 से परीक्षार्थी सन्तुष्ट नहीं थे।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.