ऑस्ट्रेलिया के साथ एक स्थान पर तीन टेस्ट खेलने के सवाल पर पीसीबी ने दिया ये जवाब

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने कहा है कि 3 मार्च से कराची के नेशनल स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज को एक ही स्थान पर आयोजित करने पर कोई सुझाव नहीं दिया गया है।

दूसरा टेस्ट 12-16 मार्च के बीच रावलपिंडी में होना है, जबकि तीसरा और अंतिम टेस्ट 21 मार्च से लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलियाई मीडिया में ऐसी खबरें आई हैं कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) पीसीबी के साथ बातचीत कर रहा है कि एक ही स्थान पर तीनों टेस्ट मैच खेला जाए।

क्रिकेट पाकिस्तान ने मंगलवार को अपनी रिपोर्ट में पीसीबी के एक अधिकारी के हवाले से कहा, “एक स्थान पर 19 दिनों के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट की व्यवस्था करना संभव नहीं है। ऑस्ट्रेलिया कराची, लाहौर और रावलपिंडी में टेस्ट खेलेगा।”

अधिकारी ने कहा, “पीसीबी कराची, लाहौर और रावलपिंडी में सभी प्रतिभागियों के लिए एक सुरक्षित वातावरण बनाने के लिए सभी प्रयास कर रहा है। एनसीओसी (नेशनल कमांड ऑपरेशन सेंटर) भीड़ की उपस्थिति पर समय के करीब आने पर फैसला करेगा।”

1998 के बाद से यह ऑस्ट्रेलिया का पाकिस्तान का पहला दौरा होगा, जब मार्क टेलर की अगुवाई वाली टीम ने तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला 1-0 से जीती थी। टेस्ट श्रृंखला के बाद तीन एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय और एक टी20 मैच खेला जाएगा। टेस्ट सीरीज आईसीसी वल्र्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा होगी, जबकि वनडे 2023 वल्र्ड कप क्वालीफिकेशन का हिस्सा होगा।

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर्स एसोसिएशन (एसीए) के प्रमुख टॉड ग्रीनबर्ग के द्वारा इस महीने की शुरुआत में यह कहा गया था कि कुछ खिलाड़ी ऐसे होंगे जो मार्च-अप्रैल में पाकिस्तान में खेलने के साथ आरामदायक नहीं होंगे, उन्होंने कहा कि वह जो भी निर्णय करें, हम उनका सम्मान करेंगे।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड मौसम अपडेट: 11 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, आज कहां-कहां होगी बारिश?

उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…

6 days ago

अंकिता भंडारी को न्याय की मांग पर दिल्ली में बवाल, माता-पिता हिरासत में, दुष्यंत गौतम को 24 घंटे का अल्टीमेटम

अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…

6 days ago

दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं का हक़: ‘रिक्लेम द नाइट’ वॉक में उमड़े नागरिक

9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…

7 days ago

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 months ago

This website uses cookies.