आर्थिक मंदी के बीच जेब ढीली करने के लिए तैयार हो जाइये, बढ़ने वाले हैं इन चीजों के दाम

देर से ही सही लेकिन सरकार ने भी ये मान लिया है कि देश में आर्थिक मंदी है और इससे निपटने के उपाय किये जा रहे हैं। सरकार ने मंदी से उभरने के लिए कई ऐलान भी किए हैं। हालांकि जानकारों का कहना है कि सरकार के कदम उठाने के बावजूद बाजार में तेजी नहीं आई है।

ऑटो मोबाइल्स, एफएमसीजी समेत कई सेक्टर कई अब भी घाटे में जा रहे हैं, लोग रोज इस्तेमाल में होने वाली चिजें तक नहीं खरीद रहे हैं। आर्थिक मंदी में जब ज्यादातर चीजों के रेट कम होने जाने चाहिए, तब खबर ये है कि रेट बढ़ने वाले हैं। इसकी वजह सऊदी अरब है। दरअसल सऊदी अरब के अबक्विक और खुरियास तेल क्षेत्र पर ड्रोन से बमबारी के बाद वहां की सरकारी तेल कंपनी को रोज 60 लाख बैरल कच्चे तेल का उत्पादन रोकना पड़ा है। ये दुनियाभर की तेल आपूर्ति का ये फीसदी है।

जानकारों का कहना है कि सऊदी कंपनी के तेल उत्पादन कम करने का सीधा असर दुनिया के दूसरे मुल्कों के साथ भारत पर भी पड़ेगा। दरअसल उत्पादन कम होने पर कच्चे तेल के दाम बढ़ जाएंगे। माना जा रहे है कि कच्चे तेल के दमों में बढ़ोत्तरी के बाद भारतीय तेल कंपनिया भी यहां दाम बढ़ा देंगी। जिसका सीधा असर आम आदमी की रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ेगा। क्योंकि इससे उसे अपनी कार, बाइक में तेल डलवाने के लिए ज्यादा रुपये तो खर्च करने की पड़ेंगे। ज्यादातर माल की ढुलाई भी ट्रक के जरिये ही एक जगह से दूसरी जगह होती है। तेल के दाम बढ़ने पर ढुलाई भी महंगी हो जाएगी। जिससे रोजमर्रा की चीजें भी महंगी हो सकती हैं।

पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने हालांकि इससे इनकार किया है कि सऊदी अरब में कच्चे तेल के उत्पादन में कमी का असर भारत पर पड़ेगा। उन्होंने कहा, ‘हमें भरोसा है कि इससे हमारी तेल आपूर्ति बाधित नहीं होगी, लेकिन सरकार स्थिति पर बराबर नजर रख रही है।’

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.