Blog

देश में लॉकडाउन के बीच रेलवे ने 12 मई से ट्रेन सेवा शुरू करने का किया ऐलान, जानें क्या है व्यवस्था, कैसे मिलेगी टिकट

देशभर में कोरोना लॉकडाउन के बीच रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। 12 मई से रेलवे ट्रेन सेवाएं चलाने का ऐलान कर दिया है।

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “रेलवे की योजना धीरे-धीरे 12 मई, 2020 से यात्री ट्रेन संचालन को फिर से शुरू करने की है, जिसमें शुरुआत में 15 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें नई दिल्ली से देश के प्रमुख स्टेशनों से जोड़ती हैं। इन ट्रेनों में बुकिंग 11 मई को शाम 4 बजे शुरू होगी।”

बताया जा रहा है कि नई दिल्ली स्टेशन से डिब्रूगढ़, अगरतला, हावड़ा, पटना, बिलासपुर, रांची, भुवनेश्वर, सिकंदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, तिरुवनंतपुरम, मडगांव, मुंबई सेंट्रल, अहमदाबाद और जम्मू तवी को जोड़ने वाली इन ट्रेनों को विशेष ट्रेनों के रूप में चलाया जाएगा। रेलवे स्टेशनों पर टिकट बुकिंग काउंटर बंद रहेंगे और कोई काउंटर टिकट (प्लेटफॉर्म टिकट सहित) जारी नहीं किया जाएगा। सिर्फ वैध कंफर्म टिकट वाले यात्रियों को रेलवे स्टेशनों में प्रवेश करने की इजाजत होगी। यात्रियों को प्रवेश के दौरान मास्क अनिवार्य होगा और प्रस्थान के समय स्क्रीनिंग से गुजरना होगा और सिर्फ यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने की इजाजत मिलेगी।

धीरे-धीरे दूसरे मार्गों पर विशेष ट्रेनें संचालित की जाएंगी। हालांकि यह कोचों की उपलब्धता पर निर्भर करेगा क्योंकि 20000 कोचों को कोविड-19 केयर सेंटर के रूप में आरक्ष‍ित किया गया है, जबकि प्रतिदन 300 श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलाने के लिए भी पर्याप्त संख्या में कोच रिजर्व हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड मौसम अपडेट: 11 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, आज कहां-कहां होगी बारिश?

उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…

6 days ago

अंकिता भंडारी को न्याय की मांग पर दिल्ली में बवाल, माता-पिता हिरासत में, दुष्यंत गौतम को 24 घंटे का अल्टीमेटम

अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…

6 days ago

दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं का हक़: ‘रिक्लेम द नाइट’ वॉक में उमड़े नागरिक

9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…

7 days ago

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 months ago

This website uses cookies.