उत्तर भारत में रविवार को कई प्रदेश में तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश हुई। उत्तराखंड में भी मौसम का रौद्र रूप दिखा। नैनीताल, रुद्रपुर, रामनगर, चंपावत, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, बागेश्वर, काशीपुर में आंधी के साथ तेज बारिश हुई।
साथ ही शाम तक बिजली चमकती रही। बारिश की वजह से फसलों को काफी नुकसान हुआ है। मई के महीने में ये चौथी बार है जब पहाड़ों में बारिश हुई है। रविवार सुबह मौसम बिल्कुल साफ था, लेकिन दोपहर करीब डेढ़ बजे मौसम ने आचानक यू-टर्न लिया और तेज आंधी चलने लगी। दिन में ही अंधेरा छा गया। फिर तेज बारिश होने लगी।
काशीपुर में भी तेज आंधी चलने के साथ बारिश हुई। अंधेरा इतना छा गया कि गाड़ियों को दिन में ही हेड लाइट जलानी पड़ी। यहां आंधी और बारिश की वजह से लीची की फसल को काफी नुकसान हुआ है। इसके साथ ही गेंहूं की फसल को भी नुकासन हुआ है। बारिश की वजह से कई इलाकों में तो जलभराव भी हो गया। आने वाले दिनों में भी मौसम के बदले मिजाज से राहत मिलने वाली नहीं है। अगले 24 घेट में बदला हुआ मौसम मुश्किलें और बढ़ा सकती है। मौसम विभाग ने प्रदेश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
काशीपुर से अजीन खान की रिपोर्ट
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.