Blog

कारगिल विजय दिवस: भारत ने 20 साल पहले ऐसे पाक को चटाई थी धूल, पढ़िये

देश करगिल युद्ध में विजय की बीसवीं सालगिरह मना रहा है। इस मौके पर द्रास लेह में पिछले एक हफ्ते से कारगिल दिवस समारोह जारी हैं। ऑपरेशन विजय पर कारगिल के शहीदों की याद में कई आयोजनों के अलावा एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म भी रिलीज़ की गई है।

डाक्यूमेंट्री फिल्म में इस युद्ध के दौरान अपनी जान निछावर कर देने वाले वीर सैनिकों को याद किया गया। वो 1999 में 26 जुलाई की तारीख ही थी, जब भारतीय सेना के जांबाजों ने कारगिल चोटी को पाकिस्तानी घुसपैठियों को खदेड़कर आजाद कराया था। 60 दिनों तक चले इस युद्ध में सैकड़ों जवानों ने शाहदत दी।

कारगिल में क्या हुआ था?

पाकिस्तान की सेना ने और कश्मीरी उग्रवादियों ने नियंत्रण रेखा पार करके भारत की जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की थी। पाकिस्तान ने करगिल की ऊंची पहाड़ियों पर करीब 5,000 सैनिकों के साथ घुसपैठ कर कब्जा जमा लिया था। इसकी जानकारी मिलने पर तत्कालीन अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने पाक सैनिकों को खदेड़ने के लिए ऑपरेशन विजय चलाया। यह युद्ध करीब 18 हजार फीट की ऊंचाई लड़ा गया। थल सेना के अलावा वायुसेना का भी इस्तेमाल किया गया। एक तरफ जहां जमीन से बोफोर्स से गोले दागे जा रहे था। वहीं दूसरी तरफ इंडियन एयरफोर्स ने पाकिस्तान के खिलाफ मिग-27 और मिग-29 का इस्तेमाल किया। इसके बाद जहां भी पाकिस्तान ने कब्जा किया था वहां बम गिराए गए।


इस युद्ध में भारतीय सेना ने बड़े पैमाने पर रॉकेट और बम का इस्तेमालल किया। पूरे युद्ध के दौरान करीब दो लाख पचास हजार गोले दागे गए। वहीं 5,000 बम फायर करने के लिए 300 से ज्यादा मोर्टार, तोपों और रॉकेट लांचर का इस्तेमाल किया गया। लड़ाई के  दिनों में हर रोज प्रति मिनट में एक राउंड फायर किया गया। कहा जाता है कि दूसरे वर्ल्ड वॉर के बाद ये पहला ऐसा युद्ध था जब दुश्मनों की सेना पर इतनी बड़ी संख्या में बमबारी की गई थी। इस जंग में देश ने 527 से ज्यादा वीर योद्धाओं को खोया था, वहीं 1300 से ज्यादा घायल हुए थे।

युद्ध में सबसे ज्यादा परेशानी भारतीय सेना को हुई, क्योंकि हमारी सेना पहाड़ी के नीचे थे। जबकि पाकिस्तान की सेना पहाड़ी के ऊपर, लेकिन हमारे जवानों के हौसलों ने पाकिस्तान की सेना को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। हमने कारगिल में फतह हासिल की और तिरंगा लहराया। हर साल 26 जुलाई को कागरिल युद्ध में शहीद हुए जवानों के  सम्मान में कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है।

newsnukkad18

Recent Posts

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

1 month ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

1 month ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

1 month ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

1 month ago

गाजीपुर: स्कूल-मंदिर के पास प्रस्तावित शराब दुकान पर बवाल, सेवराई में ग्रामीणों का विरोध

गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…

3 months ago

अंबेडकर जयंती पर गाजीपुर में 10 बस्तियों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…

3 months ago

This website uses cookies.