Categories: India News

उत्तराखंड: चमोली में बच्चों को स्कूल से घर ले जा रहा बोलेरो वाहन खाई में गिरा

उत्तराखंड के चमोली जिले के घाट-भेंटी मोटर मार्ग पर सेंती गांव के पास बच्चों को ले जा रहा बोलेरो वाहन बेकाबू होकर खाई में गिर गया।

बोलेरो के खाई गिरने के बाद मौके पर कोहराम मच गया। वाहन में मौजूद बच्चों की चीख-पुकार सुनने के बाद मौके पर स्थानीय लोग पहुंचे और बच्चों को खाई से निकालने के काम शुरू किया। वाहन में 6 स्कूली बच्चे, एक शिक्षक और ड्राइवर समेत 8 लोग सवार थे। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी में ले जाया गया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद इंदू, भूपेश, दीपक, कनिष्का, आदर्श और दिनेश को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। वहीं सुमित और सलोनी सीएचसी घाट में इलाज जारी है।

ये हादसा उस वक्त हुआ जब बोलेरो वाहन दोपहर में स्कूल से छुट्टी के बाद बच्चों को लेकर घाट से भेंटी गांव की ओर जा रहा था। वहीं हादसे के बाद मौके पर स्थानीय पुलिस के वक्त पर नहीं पहुंचने की वजह से लोगों में नाराजगी देखी गई। लोगों का कहना है कि घाट पुलिस चौकी से सिर्फ 2 किलोमीटर की दूरी पर ये हादसा हुआ था। स्थानीय लोगों का कहना है कि सूचना देने के बावजूद पुलिस की टीम मौके पर नहीं पहुंची। वहीं चौकी प्रभारी का कहना है कि हादसे के करीब आधे घंटे बाद उन्हें इसकी जानकारी मिली थी। चौकी प्रभारी का कहना है कि सूचना मिलने के बाद हादसे वाली जगह पर गए थे और घायलों को अस्पताल में पहुंचाया।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

1 month ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

1 month ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.