Categories: IndiaIndia NewsNews

विंग कमांडर अभिनंदन की शान में वायुसेना ने लिखी ये कविता

इंडियन एयरफोर्स ने अपने ट्विटर हैंडल पर देश के इस अभिंदन के लिए विपिन इलाहाबादी की कविता पोस्ट की। पोस्ट में लिखा. ”जो किया तुमने अभिनंदन, वह सबके बस की बात नहीं। आखेटक का किया आखेट, यह सबके बस की बात नहीं।”

देश के जांबाज विंग कमांडर अभिनंदन ने जब से पाकिस्तान के F-16 फाइटर प्लेन को मार गिराया है, पूरी दुनिया उनकी कायल हो गई है। हर कोई उनकी शान में कसीदे पढ़ रहा है। वायुसेना ने भी अपने इस जांबाज योद्धा की जमकर तारीफ की है। इंडियन एयरफोर्स ने अपने ट्विटर हैंडल पर देश के इस अभिंदन के लिए विपिन इलाहाबादी की कविता पोस्ट की। पोस्ट में लिखा. ”जो किया तुमने अभिनंदन, वह सबके बस की बात नहीं। आखेटक का किया आखेट, यह सबके बस की बात नहीं।”

आपको बता दें कि पाकिस्तान की गिरफ्त से देश लौटे मिग-21 विमान के पायलट अभिनंदन के सम्मान में विपिन इलाहाबादी ने इससे पहले ‘हद सरहद की’ शीर्षक से कविता लिखी थी। इस कविता को भी वायुसेना ने कुछ दिन पहले शेयर किया था।

क्या है पूरा मामला?
पुलवामा हमले में सीआरपीएफ के काफिेले पर फिदायीन हमला हुआ, जिसमें 40 जवान शहीद हो गए। हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली। इसी के जवाब में 26 फरवरी को वायुसेना ने पाकिस्तान में मिराज-2000 से एयर स्ट्राइक की और जैश के ठिकाने को नेस्तनाबूत कर दिया। इसमें करीब 300 आतंकी ढेर हो गए। इंडिया की इस स्ट्राइक के जवाब में पाकिस्तान ने 27 फरवरी को भारतीय वायु सीमा में घुसने की कोशिश की। जिसे इंडियन एयरफोर्स ने कामयाब नहीं होने दिया। विंग कमांडर अभिनंदन भारतीय सीमा में घुसे पाकिस्तान के लड़ाकू विमानों को खदेड़ते हुए सीमा पार कर गए थे। इसी दौरान उनका विमान मिग-21 क्रैश हो गया और वो पीओके में लैंड हुए। पाक सेना ने उन्हें अपने कब्जे में ले लिया था। पाकिस्तान ने 1 मार्च की रात अभिनंदन को भारत को सौंप दिया था।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.