भारतीय सेना आज पाकिस्तान और उसके पाले हुए आतंकियों पर कड़ा प्रहार किया। सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर के तंगधार सेक्टर में दो जवानों की शहादत का बदला लिया। इसके साथ ही PoK में लश्कर आतंकियों के तीन कैंप तबाह कर दिये।
भारतीय सेना ने आर्टिलरी फायरिंग कर PoK के जूरा, ऐथमुकाम और कुंदलशाही में स्थित आतंकी लॉन्च पैड को तबाह किए। सेना अध्यक्ष बिपिन रावत ने पत्रकारों को बताया है कि इस हमले में 6-10 पाकिस्तानी सैनिक और कई आतंकी मारे गए हैं। सेना प्रमुख ने कहा कि आतंकी घुसपैठ के नए-नए तरीके अपना रहे हैं, लेकिन उनसे निपटने के लिए हमारी सेना पूरी तरह से तैयार हैं। उन्होंने बताया कि सेना के पास सूचना थी कि आतंकी घुसपैठ की कोशिश में हैं, जिसके बाद ये एक्शन लिया गया।
इससे पहले पाकिस्तान ने तंगधार में सीजफायर का उल्लंघन किया और रिहायशी इलाको को निशाना बनाते हुए गोलीबारी की। जिसमें सेना के दो जवान शहीद हो गए, जबकि एक आम नागरिक की मौत हो गई। इसी का बदला लेने के लिए भारतीय सेना ने ये कार्रवाई की है। जिसके खुद पाकिस्तान की सेना ने स्वीकार किया है।
सेना अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत ने कहा कि जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटने के बाद से लगातार घुसपैठ की खबरें मिल रही थी। आतंकी कश्मीर में शांति का माहौल बिगाड़ना चाह रहे हैं। खबर थी कि आतंकी फॉरवर्ड पोस्टों के नजदीक आ रहे हैं। शनिवार रात तंगधार में घुसपैठ की कोशिश की गई जिसका हमने जवाब दिया। पाकिस्तान की सेना ने हमारी पोस्ट पर फायरिंग की और इससे हमें नुकसान हुआ। लेकिन, इससे पहले कि वे घुसपैठ को अंजाम दे पाते, हमने फैसला किया कि हम सीमापार आतंकी कैम्प को निशाना बनाएंगे। जिसके बाद अपने ये कार्रवाई की।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.