सर डॉन ब्रैडमैन से भी आगे निकल गए हिटमैन, उनका ये रिकॉर्ड तोड़ दिया

टीम इंडिया के हिटमैन ने रोहित शर्मा ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। रांची टेस्ट में शानदार बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने दोहरा शतक जड़ दिया। रोहित शर्मा ने 255 गेंदों में 6 छक्कों की मदद से 212 रन बनाए।

रोहित शर्मा की इस पारी की खास बात ये भी रही कि छक्का मारकर ही उन्होंने शतक और दोहरा शतक दोनों पूरा किया। वनडे और टेस्ट दोनों फॉर्मेट में दोहा शतक जड़ने वाले रोहित शर्मा सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग और क्रिस गेल के बाद चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित शर्मा ने मौजूदा टेस्ट सीरीज में अब तक 19 छक्के जड़े हैं। इससे पहले यह कीर्तिमान वेस्टइंडीज के शिमरॉन हेटमेयर के नाम था। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज में 15 छक्के लगाए थे।

सर डॉन ब्रैडमैन को भी पीछे छोड़ा

रांची टेस्ट में दोहरा शतक जड़ते ही रोहित शर्मा ने सर डॉन ब्रैडमैन को भी पीछे छोड़ दिया है। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने ब्रैडमैन के 71 साल पुराने रेकॉर्ड को तोड़ दिया है। ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज का घरेलू मैदान पर टेस्ट क्रिकेट में औसत 98.22 था, लेकिन रोहित शर्मा ने उनसे आगे निकल गए हैं। रोहित शर्मा का होम ग्राउंड परर टेस्ट में ऐवरेज अब 99.84 हो गया है।

32 साल के रोहित शर्मा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में 100 से ज्यादा की औसत के साथ 529 रन पूरे कर लिए हैं। ऐसा करने वाले वो वीरेंद्र सहवाग के बाद दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। सहवाग ने पाकिस्तान के खिलाफ साल 2005 में बतौर ओपनर 500 से ज्यादा रन बनाए थे, जिसमें एक तिहरा शतक भी शामिल था।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.