Categories: IndiaIndia NewsNews

तीन देशों के साथ ‘युद्ध’ की तैयारी कर रहा है भारत !

भारत की सेनाएं इस वक्त तीन देशों के साथ चार जगहों पर युद्ध अभ्यास कर रही हैं। एक युद्ध अभ्यास चीन, दूसरा अमेरिका, तीसरा युद्ध अभ्यास रूस की वायुसेना और चौथी रूस की ही नौसेना के साथ चल रहा है।

भारत की सेनाएं इस वक्त तीन देशों के साथ युद्ध अभ्यास कर रही हैं। एक युद्ध अभ्यास हमारी सेना और चीन की आर्मी कर रही है। Counter Terrorism Joint Training Exercise चीन में चल रही है। इसका नाम ‘Hand In Hand’ है। चीन के चेंग-डू शहर में जारी ये मिलिट्री एक्सरसाइज 23 दिसम्बर तक चलेगी। आपको बता दें कि दोनों देशों की सेनाओं के बीच ये अभ्यास साल में एक बार होता है।

दूसरा युद्ध अभ्यास भारत की वायुसेना अमेरिका की वायुसेना के साथ कर रही है। 3 दिसम्बर से जारी इस युद्ध अभ्यास का नाम COPE India दिया गया है। ये एक्ससाइज 14 दिसंबर तक चलेगी। इस युद्ध अभ्यास में कुल 33 फाइटर एयरक्राफ्ट शामिल हैं। इनमें अमेरिका की वायुसेना के बारह F-15 फाइटर जेट और भारतीय वायुसेना के दस सुखोई-30, 6 जगुआर और 5 मिराज 2000, फाइटर जेट शामिल हैं।

इसके अलावा भारतीय वायुसेना रूस के साथ एक और युद्ध अभ्यास कर रही है। जोधपुर में चल रही इस एक्सरसाइज को Avia-Indra नाम दिया गया है। 10 दिसम्बर को शुरु हुआ ये अभ्यास 21 दिसम्बर तक चलेगा। इसका एक्सरसाइज का मकसद भी Anti-Terrorist Operations के दौरान दोनों देशों की सेनाओं के बीच तालमेल बैठाना है।इसके अलावा भारत और Russia की नौसेनाएं भी एक युद्ध अभ्यास कर रही हैं। 9 दिसम्बर से विशाखापट्टनम में एक युद्ध अभ्यास की शुरुआत हुई है। जो 16 दिसम्बर तक चलेगी।

newsnukkad18

Recent Posts

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

1 week ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

1 week ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

2 months ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

2 months ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

2 months ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

2 months ago

This website uses cookies.