Categories: IndiaIndia NewsNews

जन्मदिन पर ये बड़ी गलती कर ट्रोल हुए बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा

बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा सोशल मीडिया पर एक बार फिर ट्रोल हो रहे हैं। जन्मदिन के मौके पर सोशल मीडिया पर चेतन चौहान ने उन्हें बधाई दी, लेकिन संबित पात्रा ने गलती से चेतन भगत को धन्यवाद दे दिया।

टीवी चैनल्स पर डिबेट के दौरान अपनी तीखी प्रतिक्रियाओं के लिए मशहूर बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा अक्सर अपनी प्रतिक्रियाों को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल होते रहते हैं। एक बार फिर सोशल मीडिया पर वो ट्रोल हो रहे हैं। लेकिन इस बार अपनी प्रतिक्रियाओं को लेकर नहीं बल्कि धन्यवाद देकर। दरअसल 13 दिसंबर को उनका जन्मदिन था। इस दिन सोशल मीडिया पर लोगों से बधाई मिलने के बाद संबित पात्रा सभी को धन्यवाद दे रहे थे। इसी दौरान उन्होंने चेतन चौहान की जगह गलती से चेतन भगत को धन्यवाद दे दिया।

पूर्व क्रिकेटर और उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान ने भी उन्हें सोशल साइट पर जन्मदिन की शुभकामना दी। उन्होंने लिखा, ”बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री संबित पात्रा जी को उनके जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान आपको एक लंबा और स्वस्थ जीवन दे।” जन्मदिन की बधाई को स्वीकार करते हुए संबित पात्रा ने ट्विटर पर लेखक चेतन भगत को टैग करते हुए लिखा, ”धन्यवाद श्री चेतन भगत जी।”

संबित पात्रा को अपनी गलती सुधारने में करीब 2 घंटे का वक्त लगा गया। तब तक उनका ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और यूजर्स उन्हें ट्रोल करने लगे। एक यूजर ने लिखा कि 3 राज्यों में हार के बाद संबित पात्रा की भी बुद्धि खराब हो गई है। संबित पात्रा यूपी के सीएम योगी अादित्यनाथ के शहरों के नाम बदलने से प्रभावित हो गए हैं।

आपको बता दें कि पिछले कुछ सालों में संबित पात्रा बीजेपी के कद्दावर प्रवक्ता के तौर पर उभरे हैं। बड़ी शिद्दत से वो अपनी पार्टी का पक्ष रखते नजर आते हैं। कई बार वो टीवी चैनल्स पर पार्टी का पक्ष रखते हुए हद भी पार कर जाते हैं इसकी वजह से उन्हें और पार्टी को शर्मिंदगी उठानी पड़ती है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

1 month ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

1 month ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.