Categories: IndiaIndia NewsNews

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के छापेमारी पर कनिमोझी ने क्या कहा?

DMK की राज्यसभा सांसद कनिमोझी के घर पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट में छापा मारा है। यह रेड मंगलवार देर शाम कनिमोझी के तूतीरोरिन के कुरिंची नगर वाले घर पर मारी गई।

इसके अलावा डीएमके नेता गीता जीवन की प्रॉपर्टी पर भी छापा मारा गया है। कनिमोझी के छापेमारी के विरोध में डीएम कार्यकर्ता कनिमोझी के घर के बाहर जमा हो गए और उनके समर्थन में नारेबाजी भी की। वहीं कनिमोधी ने कहा कि छापे मरवाकर बीजेपी उन्हें जीतने से नहीं रोक सकती है। आपको बता दें कि कनिमोझी तमिलनाडु की तूतीकोरिन लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रही हैं।

कनिमोझी के घर छापे और पर पार्टी प्रमुख एमके स्टालिन ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि पीएम चुनाव आयोग की मदद से डीएमके की छवि को खराब करने का काम कर रहे हैं। स्टालिन ने कहा कि तमिलिसाई सुंदरराजन के घर पर करोड़ों रुपये रखे हुए हैं। इसकी शिकायत की गई बावजूद उनके आवास की जांच क्यों नहीं की गई। स्टालिन ने कहा कि भविष्य में चुनाव आयोग में सुधार की जरूरत है।

गौरतलब है कि मंगलवार को ही तमिलनाडु की वेल्‍लोर लोकसभा का चुनाव भारी मात्रा में नकदी बरामद होने के बाद यहां फिलहाल चुनाव रद्द कर दिया गया। डीएमके उम्मीदवार के दफ्तर से कुछ दिन पहले कथित रूप से भारी मात्रा में नकदी बरामद की गई थी। आपको तमिलनाडु में दूसरे चरण में राज्य की 39 लोकसभा सीटों के लिए 18 अप्रैल को मतदान होना है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.