Categories: IndiaNews

लोकसभा चुनाव: आचार संहिता का उल्लंघन कर बुरे फंसे सिद्धू, केस दर्ज, चुनाव आयोग प्रचार पर लगा सकता है रोक

बिहार के कटिहार में एक चुनावी सभा के दौरान दिए गए विवादित बयान को लेकर कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

कटिहार में सिद्धू ने मंगलवार को जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “मुस्लिम भाइयों मैं आपको चेतावनी देने आया हूं। ओवैसी जैसे लोगों को यहां लाकर ये (बीजेपी) आपको बांट रहे हैं। एक नई पार्टी को यहां खड़ी कर आप लोगों का वोट बांटकर जीतना चाहते हैं। अगर आप लोग इकट्ठे हुए, एकजुट होकर वोट डाला तो मोदी सुलट जाएगा।”

सिद्धू ने आगे कहा, “ये एक ऐसी सीट है, जहां आप लोग अल्पसंख्यक नहीं बहुसंख्यक हो। बीजेपी के षड्यंत्रकारी लोग आपको रोकने की कोशिश करेंगे। आपके वोट को बांटने की कोशिश करेंगे। आप इकठ्ठे रहें तो कांग्रेस को दुनिया की कोई ताकत हरा नहीं सकेगी।”

सिद्धू के इस बयान के बाद बीजेपी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी थी। यही नहीं पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग से मिलकर सिद्धू के बयान पर आपत्ति जताते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। ऐसे में इस शिकायत के बाद सिद्दू पर चुनाव आयोग भी कार्रवाई कर सकता है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.