Blog

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक बड़ी आतंकी हमले की साज़िश को नाकाम किया है। पुलिस, CRPF और आर्मी ने ज्वाइंट ऑपरेशन चलाकर बारामुला में जैश के एक आतंकी को ज़िंदा पकड़ा है।

सुरक्षा बलों को उसके पास से भारी तादात में हथियार मिले हैं। ये आतंकी बड़ी वारदात की तैयारी में था। पकड़े गए आतंकी का नाम मोहसिन जहूर सालेह है। मोहसिन बारामूला इलाके में आतंकी गतिविधियों में लिप्त था। पुलिस के मुताबिक आतंकी मोहसिन ज़हूर सालेह बारामुला इलाके में अपने तीन साथियों के सक्रिय था और पुलिस पर हमले की साजिश रच रहा था।

एक महीना पहले मोहसिन का एक साथी एनकाउंटर में मारा गया था। इस एनकाउंटर में एक एसपीओ बिलाल भट्ट शहीद हुए थे। जबकि पुलिस सब इंस्पेक्टर अमरदीप गंभीर रूप से घायल हुए थे। मोहसिन के दूसरे साथी को भी पुलिस ज़िंदा गिरफ्तार कर चुकी है।

जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा है कि पाकिस्तान से कई आतंकी घुसपैठ करने में कामयाब हो चुके हैं और पाकिस्तान करीब 300 और आतंकियों को सरहद पार करवाने में जुटा है। डीजीपी के मुताबिक पाकिस्तान ये काम सर्दियां शुरू होने से पहले कर लेना चाहता है, क्योंकि एक बार पीर पांजाल की पहाड़ियों ने बर्फ की चादर ओढ़ ली तो फिर घुसपैठ मुश्किल हो जाएगी।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.